एक्सप्लोरर

UP Crime News: साधु की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sadhu Killed in Etah: उत्तर प्रदेश के एटा में शिव मंदिर के एक साधु की निर्मम हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, हत्या के वक्त साधु छत पर सो रहा था.

Saint Killed in Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में नवरात्रि के त्योहार के समय शिव मंदिर के साधु की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी है. बीती रात मंदिर की छत में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर साधु की हत्या की गई. एसएसपी एटा उदय शंकर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और घटना की गंभीरता को देखते हुए इसके खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आला कत्ल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है.

छत में सोते समय की गई हत्या 

एटा जनपद के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में नगला जगरूप में एक प्राचीन शिव मंदिर की छत पर बीती रात मंदिर के साधु की सोते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी है. आज सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तब जाकर हत्या की जानकारी हुई.

शिव मंदिर के साधु कृपाल सिंह पुत्र टीकाराम उम्र 52 साल की गला काटकर हत्या किये जाने की सूचना पर एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह मय पुलिस फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर तुरंत घटना के खुलासे के निर्देश दिए.

एक आरोपी गिरफ्तार 

फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड भी बुलाई गई है और घटना के सबूत इकठ्ठा किये गये. पुलिस ने मौके से आला कत्ल हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर एक आरोपी युवक रज्जाक को गिरफ्तार किया है. वहीं,  मंदिर का दूसरा पुजारी हिम्मत सिंह गायब है, उसकी भी तलाश की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छान-बीन कर हत्या का खुलासा करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें.

Kotahi Devi Mandir in Gorakhpur: भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं कोटही माता, घने जंगलों की बीच है देवी का ये मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget