एक्सप्लोरर

Ayodhya News: स्पेशल ट्रेन से अयोध्या आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रामायण कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

Ayodhya News: रेलवे की स्पेशल ट्रेन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को अयोध्या आएंगे. उनके दौरे को लेकर राम नगरी में तैयारियां तेज हैं.

President Visit Ayodhya: राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे के पहले अयोध्या की तैयारियां चाक-चौबंद कर ली गई हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे और दर्शन पूजन करेंगे. साथ ही उत्तर प्रदेश में रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन भी अयोध्या से करेंगे. इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महामहिम राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति अयोध्या स्पेशल ट्रेन से पहुंचेंगे. रेलवे महकमा और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर 1 घंटे से ज्यादा बंद कमरे में जिलाधिकारी, अयोध्या आईजी जोन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की है.

मीडिया के सवालों से बचते नजर आए रेलवे महाप्रबंधक 

अयोध्या पहुंचे नागौर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने इसे बस रेलवे स्टेशन का सामान्य निरीक्षण बताया है. हालांकि मामले पर मीडिया के सवालों से बचते नजर आए. नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल और उन्होंने महज रेलवे स्टेशन के निरीक्षण की बात कही है. आज सुबह 8 बजे स्पेशल ट्रेन से नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल अयोध्या पहुंचे और उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्म भूमि दर्शन पूजन किया है साथ ही रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक की है.

नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि, अयोध्या रेलवे स्टेशन का दौरा किया है और ट्रैफिक हैंडलिंग और पर्याप्त जगह के लिए निरीक्षण किया गया है. नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राष्ट्रपति भवन ही जानकारी आप लोगों को देगा. हम सामान्य रेलवे बोर्ड के तरफ से जो तैयारियां करते हैं उसके लिहाज से समीक्षा की है. स्टेशन डेवलपमेंट का कार्य चल रहा है और उसका प्रथम फेस पर काम हो रहा है और तय समय सीमा दिसंबर तक कार्य पूरा करने की संभावना है.

रेलवे लाइन का दोहरीकरण

राम मंदिर निर्माण के बाद बनने वाली यात्रियों की संख्या को लेकर नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि, सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर भी हम लोग प्रयासरत में हैं और लगातार प्रदेश सरकार के टच में हैं, जिससे की रास्ते हैंडलिंग कैपेसिटी बढ़ाई जा सके. 

साथ ही अयोध्या रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है. नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक का दावा है कि, रेलवे लाइन के दोहरीकरण पूरा होने के बाद ज्यादा कैपसिटी से गाड़ियां अयोध्या आएंगी, जिससे कि हम अयोध्या को बेहतर सर्विस प्रदान कर सकेंगे. रेलवे मार्ग से राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर हम लोगों ने तैयारियों का जायजा लिया है, लोकल प्रशासन के साथ उसको फाइनल किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget