एक्सप्लोरर

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सियासी बवाल जारी, कांग्रेस बोली- 'सीएम धामी माफी मांगें'

पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि अगर प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सही था तो उन्हें हटाने की जरूरत क्यों पड़ी? अगर उनका बयान गलत था तो भाजपा को इतनी देर क्यों लगी?

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर अपना हमला तेज कर दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से बात खत्म नहीं होगी बल्कि जब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड की जनता से माफी नहीं मांग लेते, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी.

गणेश गोदियाल ने कहा, "यह ठीक है कि प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन यह इस्तीफा कितने दिनों बाद आया? यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं थी, बल्कि उत्तराखंड के सम्मान की लड़ाई थी. जब तक मुख्यमंत्री धामी यह स्वीकार नहीं कर लेते कि उन्होंने प्रेमचंद अग्रवाल को संरक्षण क्यों दिया, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा. इसी तरह, रितु खंडूड़ी को यह बताना होगा कि उन्होंने विधानसभा में प्रेमचंद अग्रवाल की रक्षा क्यों की और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को यह स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने उत्तराखंड की जनता को धमकाने का प्रयास क्यों किया.

क्या बोले कांग्रेस नेता
गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि यह आंदोलन केवल प्रेमचंद अग्रवाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजपा सरकार को जवाबदेह बनाने तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लोगों की जीत है, जिन्होंने अपनी आवाज उठाई और भाजपा सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी इस मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से यह साबित हो गया है कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है. हरीश रावत ने कहा, "अगर प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सही था, तो उन्हें हटाने की जरूरत क्यों पड़ी? और अगर उनका बयान गलत था, तो भाजपा को इतनी देर क्यों लगी?"

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने यह इस्तीफा राजनीतिक दबाव में लिया है, लेकिन अब उत्तराखंड की जनता भाजपा की असलियत को समझ चुकी है. हरीश रावत ने कहा, "भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है. यह सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं करती और केवल तब कार्रवाई करती है जब उसे राजनीतिक नुकसान का डर सताने लगता है.

राम मंदिर निर्माण का 96 फीसदी काम पूरा, जून तक हो जाएगा खत्म, इन मंदिरों का क्या है अपडेट

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज
गणेश गोदियाल और हरीश रावत दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस इस मामले को यहीं समाप्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ आंदोलन चलाएगी और जब तक मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी. इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है. देहरादून समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किए

वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है और बेवजह भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण भी दिया था और अब उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, कांग्रेस नेताओं के तीखे बयानों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माएगा और उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाएगा.

About the author दानिश अली

दानिश अली लोकसभा के पूर्व सांसद और राजनेता हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget