एक्सप्लोरर

महाकुंभ में सुरक्षा के लिए तैनात होंगे टीथर्ड ड्रोन कैमरे, तीसरी आंख से मेले के चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Mahakumbh 2025 in Prayagraj: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरोशोर से जारी हैं. 45 दिन तक चलने वाले इस भव्य और दिव्य मेले में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं.

Prayagraj News Today: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में संत- महात्माओं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर हवा में टीथर्ड ड्रोन कैमरे तैनात किए जा रहे हैं. इन टीथर्ड ड्रोन कैमरों के जरिए आस्था के मेले में चप्पे- चप्पे पर नजर रखी जा सकती है.

महाकुंभ में इनका प्रयोग पहली बार किया जा रहा है.हाई तकनीक और सिक्योरिटी वाले टीथर्ड ड्रोन कैमरे इमेज, वीडियो और सेंसर डेटा कलेक्ट करते हैं. इनकी निगरानी के लिए एक्सपर्ट की टीम तैनात की गई है. इस बार महाकुंभ में देश विदेश से लगभग 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

टीथर्ड ड्रोन क्यों है खास?
महाकुंभ जिले के एसएसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक, यह सेकेंडों में अलर्ट मोड में आ जाने वाला नायाब उपकरण है. यह डेटा ट्रांसमिशन के लिए बेहद सुरक्षित है और ऊंचाई वाली जगह से मेले की हर छोटी-बड़ी गतिविधियां कैप्चर करने में इसे महारत हासिल है. पुलिस के लिए टीथर्ड ड्रोन कैमरा तीसरी आंख का काम कर रही है. 

एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इसकी पहुंच से बच पाना किसी के लिए भी नामुमकिन है. इसके जरिए संगम तट के अलावा अत्यधिक भीड़ भाड़ वाले घाटों और प्रमुख स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि मंदिरों और अन्य प्रमुख स्थलों पर नजर रखने के लिए हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से लैस इस उपकरण को तैनात कर दिया गया है, जो पलक झपकते ही श्रद्धालुओं से संबंधित अलर्ट अफसरों को जारी कर रहे हैं.

एसएसपी राजेश द्विवेदी ने आगे बताया कि टीथर्ड ड्रोन एक विशेष प्रकार के कैमरे होते हैं. इन कैमरों को एक बड़े गुब्बारे के सहारे रस्सी से बांधकर एक निश्चित ऊंचाई पर तैनात किया जाता है. मेला क्षेत्र में इन्हें ऊंचे टॉवर्स पर इंस्टॉल किया जा रहा है. यहीं से ये पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है. इन्हें बार-बार उतारना भी नहीं पड़ेगा और ये पूरे मेला क्षेत्र पर अपनी पैनी नजर से निगरानी कर सकने में सक्षम हैं. 

मेले में लगेंगे 2750 सीसीटीवी
टीथर्ड ड्रोन की मदद से मेले के पुलिस कंट्रोल रूम को महाकुंभ की हर एक महत्वपूर्ण फुटेज प्राप्त हो सकेगी. इसके माध्यम से अत्यधिक भीड़ भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां तत्काल पुलिस का प्रबंध किया जा सकता है. इसके अलावा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर भी नजर रखी जा सकती है. 

एसएसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक, हाई रिजॉल्यूशन के कारण ये कैमरे बहुत दूर तक देख पाने में सक्षम हैं. टीथर्ड ड्रोन के अलावा मेला क्षेत्र की निगरानी 2750 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है. इसमें आधे से ज्यादा एआई लाइसेंस युक्त कैमरे भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला निकला बांग्लादेशी, शाहीनबाग में छिपा, नोएडा पुलिस ने यूं दबोचा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget