एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने महिला टीचर पर लगाया ये आरोप

Prayagraj Suicide News: प्रयागराज में 5 सितंबर को छात्रा और उसकी क्लास की दूसरी लड़कियों ने क्लास रूम में ही टीचर्स डे सेलिब्रेट किया था. इसी दौरान किसी छात्र ने सेलिब्रेशन का वीडियो बना लिया था.

Prayagraj Girl Student Suicide News: उत्तर प्रदेश (UP) के संगम नगरी प्रयागराज के एक नामी स्कूल में ग्यारहवीं क्लास की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों का आरोप है कि छात्रा ने अपनी टीचर का क्लास रूम में डांस करने का वीडियो वाट्सऐप के स्टेटस पर लगा दिया था. इससे महिला टीचर न सिर्फ नाराज हुई थी, बल्कि उन्होंने छात्रा को फोन पर डांट लगाते हुए बुरा भला कहा था और स्कूल से निकालने की धमकी भी दी थी.

आरोपों के मुताबिक टीचर के इस व्यवहार से छात्रा इतनी दुखी हुई कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी. परिवार वाले अब आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किए जाने और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक पीड़ित परिवार की एफआईआर दर्ज नहीं की है. यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज में मिशनरी की ओर से संचालित नामी स्कूल मैरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज से जुड़ी हुई है.

टीचर्स डे के सेलिब्रेशन पर बना था वीडियो

शहर के कैंट इलाके में रहने वाले लव कुश जायसवाल की बेटी पलक भी इसी कॉलेज में 11वीं क्लास की पढ़ाई कर रही थी. 5 सितंबर को पलक और उसकी क्लास की दूसरी लड़कियों ने क्लास रूम में ही टीचर्स डे सेलिब्रेट किया था. इस सेलिब्रेशन में टीचर भावना भी शामिल हुई थी. छात्राओं और टीचर ने साथ मिलकर डांस भी किया था. किसी छात्र ने अपने मोबाइल फोन से सेलिब्रेशन का वीडियो बना लिया था.

यह वीडियो पलक को भी मिल गया था और उसने तीन दिन बाद इसे अपने वाट्सऐप के स्टेटस पर डाल दिया था. पलक के परिवार वालों के मुताबिक 8 सितंबर को टीचर भावना ने पालक की मां के नंबर पर फोन किया और उनसे तुरंत स्टेटस से वीडियो हटाने को कहा. पलक की मां शिखा का आरोप है कि टीचर भावना ने खासी नाराजगी जताई और बेटी से तुरंत बात कराने को कहा.

'टीचर ने मकान मालिक के फोन पर की थी छात्रा से बात'

मां शिखा के अनुसार टीचर ने यह धमकी भी दी कि वह पलक को स्कूल से निकाल देगी. टीचर भावना ने जब फोन किया तो पलक की मां घर पर नहीं थी. उन्होंने टीचर को अपने मकान मालिक का नंबर दिया और इस नंबर पर ही पलक से बात करने को कहा. आरोप है कि टीचर भावना ने मकान मालिक के फोन पर पलक से बात की और उसे भी जमकर डांट पिलाई थी.

टीचर से फोन पर बात होने के बाद ही पलक ने घर में फांसी का फंदा बना लिया और खुदकुशी कर अपनी जान दे दी. परिवार वालों का साफ आरोप है कि डांस का वीडियो वाट्सऐप के स्टेटस पर डालने की वजह से स्कूल टीचर भावना ने जिस तरह डांटा और धमकी दी उसी से आहत होकर उनकी बेटी पलक ने खुदकुशी कर ली. परिवार वालों ने इस बारे में स्कूल के साथ ही पुलिस में भी शिकायत की है और आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. हालांकि, यह शिकायत कई दिन बाद की गई है.

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या बताया?

स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा. पुलिस ने अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है. दूसरी तरफ आरोपों के घेरे में आए मैरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल शुभ्रा वाशिंगटन ने परिवार के आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि टीचर ने पलक को फोन पर सिर्फ वीडियो हटाने को कहा था. कोई धमकी नहीं दी गई थी. छात्रा ने किसी और वजह से यह कदम उठाया है.

ये भी पढ़ें- UP News: उन्नाव में मृतक मां के इंश्योरेंस के पैसे को लेकर तीन भाइयों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'सभी राज्यों में होने चाहिए खत्म, सभी मुख्यमंत्री लें फैसला', मदरसा बोर्ड को लेकर बोले प्रवीण तोगड़िया
'सभी राज्यों में होने चाहिए खत्म, सभी मुख्यमंत्री लें फैसला', मदरसा बोर्ड को लेकर बोले प्रवीण तोगड़िया
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget