एक्सप्लोरर

प्रयागराज: कम हुआ गंगा-यमुना का जलस्तर, बजरंगबली का आशीर्वाद लेने उमड़ी भक्तों की भीड़

UP News: प्रयागराज में गंगा और यमुना में बाढ़ से मंदिरों, आश्रमों और रिहाइशी इलाकों में पानी भर गया है. हनुमान जी के मंदिर के परिसर में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियां इन दिनों उफान पर हैं. हालांकि पिछले दो दिनों से नदियों का जलस्तर कम हुआ है. लेकिन गंगा और यमुना का पानी अब भी अपनी हदें पार कर कुछ रिहाइशी बस्तियों और रास्तों पर भरा हुआ है. बाढ़ के पानी ने संगम के आसपास स्थित कई मठ मंदिरों और आश्रमों को भी अपनी आगोश में लिया हुआ है.

 प्रयागराज में ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरें बेहद भयावह है. इसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि संगम किनारे स्थित लेटे हनुमान जी के मंदिर के पूरे परिसर में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. मंदिर परिसर में स्थित जिस सड़क पर वाहन फर्राटा करते थे, वहां कई फीट पानी जमा हो गया है. पांच दिन पहले एहतियातन मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु गहरे पानी में होते हुए मंदिर तक पहुंचकर बजरंगबली का दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं. 

मंदिर परिसर में घुसा बाढ़ का पानी
प्रयागराज में बाढ़ की भयावहता का अंदाजा ड्रोन कैमरे से ली गई इन्हीं तस्वीरों के जरिए हो रहा है. हालांकि जलस्तर कम होने के बाद हनुमान मंदिर के एक गेट पर साफ सफाई कर उसे लोगों के दर्शन के लिए आज से खोले जाने की तैयारी शुरू की गई है, लेकिन मंदिर परिसर में अब भी बाढ़ का पानी घुसा हुआ है. तमाम श्रद्धालु इसी पानी में चलकर बजरंगबली के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए आ रहे हैं. श्रद्धालुओं को अभी बाहर से ही पूजा अर्चना करने का मौका मिल रहा है.

राहत की बात यह है कि पिछले दो दिनों से प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियों का जलस्तर कम हुआ है. पिछले चौबीस घंटे की बात की जाए तो संगम नगरी में गंगा का जलस्तर बारह सेंटीमीटर और यमुना का जलस्तर इकतालीस सेंटीमीटर कम हुआ है. जलस्तर कुछ कम होने से बाढ़ की चपेट में आए लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि प्रयागराज पर बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है. यहां अगस्त के पहले हफ्ते से सितंबर के दूसरे हफ्ते तक नदियों का पानी घटता बढ़ता रहता है.

ये भी पढ़ें: चौकीदार के नाम दिल्ली में करोड़ों का व्यापार, फर्म की जांच करने पहुंची टीम के उड़े होश  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget