एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने 10 दिन की ED कस्टडी में भेजा, वकील से मिलने की होगी छूट

मुख्तार अंसारी पर ईडी का शिकंजा तेज हो गया है. गिरफ्तारी के बाद मुख्तार अंसारी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था जिसने उसे 10 दिन की ईडी रिमांड में भेज दिया है. अंसारी से कई अहम सवाल पूछे जाने हैं.

UP News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) को पूर्व बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की रिमांड मिल गई है. ईडी को बुधवार को अंसारी की 10 दिन की रिमांड मिली है. 23 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक मुख्तार अंसारी ईडी की रिमांड में रहेगा. प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को रिमांड की मंजूरी दी है. कस्टडी रिमांड में लेने से पहले मुख्तार अंसारी का मेडिकल कराना होगा.

कोर्ट ने कहा है कि मुख्तार अंसारी टॉर्चर न किया जाए और उसे अपने वकील से मिलने की भी छूट रहेगी. कोर्ट ने मुख्तार के चार वकीलों के पैनल को रोजाना आधे घंटे मिलने की मोहलत दी है. वकील सिर्फ कानूनी राय के लिए ही मुख्तार से मिल सकेंगे, लेकिन मुख्तार के वकील ईडी के काम में किसी तरह से दखल नहीं देंगे. कस्टडी के दौरान ईडी को मुख्तार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा.

23 दिसंबर को कोर्ट में फिर अंसारी को किया जाएगा पेश

 ईडी ने बुधवार को ही अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तर किया था. ईडी के वकीलों ने 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन सेशन जज संतोष कुमार राय ने 10 दिन की ही कस्टडी रिमांड मंजूर की है. 10 दिन में ईडी अपने दफ्तर में रखकर जहां मुख्तार अंसारी से पूछताछ करेगी. वहीं मुख्तार अंसारी को लेकर मऊ और गाजीपुर भी जा सकती है. मार्च 2021 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया. नवंबर 2021 में बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से ईडी पूछताछ कर चुकी है. इस मामले में मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी और साला सरजील रजा पहले से जेल में बंद है. ईडी को 23 दिसंबर को दोपहर 2  बजे मुख्तार अंसारी को फिर से कोर्ट में पेश करना होगा. 

ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: शराबी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, शव में बदबू आने पर लोगों को लगी भनक, फिर...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
लालकृष्ण आडवाणी जब रथ लेकर निकले..., चंदा चोरी पर बोले अखिलेश के चाचा
लालकृष्ण आडवाणी जब रथ लेकर निकले..., चंदा चोरी पर बोले अखिलेश के चाचा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget