एक्सप्लोरर

UGC के नए नियमों पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, केंद्र सरकार को दी ये सलाह

UGC New Equity Rules:प्रवीण तोगड़िया ने यूजीसी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार को कानून बनाने से पहले ध्यान दे कि समाज जाति या धर्म में न बंटे.

यूजीसी के नए नियमों को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है. इस बीच प्रवीण तोगड़िया ने भी इन नियमों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ये ध्यान रखना चाहिए कि क़ानून बनाते समय किसी से अन्याय न हो, अगर ऐसा हुआ तो क़ानून का फायदा कम और नुक़सान ज्यादा होगा. 

प्रवीण तोगड़िया सोमवार को बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने यूजीसी नियमों को लेकर कहा कि सरकार को कोई भी कानून बनाने से पहले इस बात का जरूर ध्यान दे कि समाज जाति या धर्म में न बंटे. अगर ऐसा हुआ तो कानून के बनाने से फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा. 

यूजीसी के नए क़ानून पर पड़ा बयान

यूजीसी पर बना कानून पूरे देश के लिए चिंता का विषय है. कानून बनाते समय लोग बंटे नहीं वरना इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. किसी शैक्षिक संस्था में सामान्य जाति के ब्राह्मण, ठाकुर या वैश्व जाति के छात्रों के साथ गलत न हो और जो गलत करे उसका संरक्षण न हो. इन दोनों बातों का ध्यान रखने की जरूरत है. 

उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं को बांटने का काम पहले हुआ था और उसका दुष्परिणाम भी हमने देखा, इसलिए अब वही इतिहास न दोहराया जाए और किसी भी हिन्दू के साथ अन्याय न हो और न हिन्दू आपस में बंटे. केंद्र सरकार और बीजेपी नेताओं को अल्टीमेटम देते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार में बैठे लोग उनके साथी है इसलिए उनके कानों तक उनकी आवाज जरूर जाएगी और वे जनहित में कार्य करेंगे.

केंद्र और राज्य सरकार को दी सलाह

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत भगवा रंग में रंगा देश है और भगवा ही रहेगा. भारत के हिंदुओं को जिनसे खतरा है उनसे निपटने में सक्षम है. वहीं जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की वकालत करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इस कानून के लागू हो जाने से देश में हिंदू बहुमत में आ जाएगा. 

हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 26 जनवरी 1950 के बाद देश के अपने लोगों का शासन आया. भारत विकसित हुआ, अच्छी शिक्षा और चिकित्सा की दिशा में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है. देश में हिंदुओं को सस्ती शिक्षा, चिकित्सा और संरक्षण मिले, इसी संकल्प को लेकर उनका संगठन लगातार देश में जनजागृति अभियान चला रहा है.  

UGC बिल के खिलाफ हुए BJP विधायक प्रतीक भूषण, बोले- 'एक वर्ग को लगातार ऐतिहासिक अपराधी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget