एक्सप्लोरर

एक क्लिक में जानिए, कानपुर रेल हादसे से जुड़ी 10 बड़ी बातें

कानपुर के पास हावड़ा से नई दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस दुर्घनाग्रस्त हो गई। 10 प्वाइंट्स में जानिए हादसे से जुड़ी अहम बातें।

1.

हावड़ा से नई दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस (12303) देर रात करीब एक बजे हादसे का शिकार हो गई। कानपुर से थोड़ा दूर रूमा गांव के पास पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें चार कोच पूरी तरह पलट गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा कपलिंग टूटने की वजह से हुआ है।

2.

ट्रेन हादसे को लेकर एबीपी गंगा के पास एक्सक्लूसिव जानकारी है। खबर के मुताबिक, हादसे कपलिंग टूटने से नहीं बल्कि एक किलोमीटर पहले ज्वाइंट टूटने के कारण हुआ था।

3.

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारी ने बाताया कि हादसे में 14 यात्रियों को मामूली चोटें आईं जिनमें से प्राथमिक उपचार के बाद 11 यात्रियों को घर भेज दिया गया, जबकि तीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

4.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। सीएम ने दुख व्यक्त करते हुये जिले के अधिकारियों को घायलों को तुरंत उपचार देने तथा घटना के कारण फंसे यात्रियों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

5.

हादसे की जानकारी के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर तुरंत यात्रियों को ट्रेन से निकाला गया। राहत व बचाव कार्य खत्म हो गया है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ की 45 टीमें भी लगी रही।

6.

ट्रेन हादसे की जांच एटीएस की टीम करेगी। जांच के लिए टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है। एटीएस चीफ ने इस बाबत एक रिपोर्ट भी मांगी है। बताया जा रहा है कि टीम टेरर एंगल से भी इस हादसे की जांच करेगी।

7.

16 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 28 ट्रेनों का रूट बदला गया है। रद्द हुए ट्रेनें- 64598 फतेहपुर-कामपुर मेमो, 64594 कानपुर-फतेबपुर मेमो, 64591 सूबेदारगंज-कानपुर मेमो, 64592 कानपुर-सूबेदारगंज मेमो, 22442 कानपुर- चित्रकूट धाम कर्वी इंटरसिटी, 22441 चित्रकूट धाम कर्वी- कानपुर इंटरसिटी, 14110 कानपुर- चित्रकूट धाम कर्वी इंटरसिटी, 14109 चित्रकूट धाम कर्वी- कानपुर इंटरसिटी, 14102 कानपुर-प्रयागराज, 14101 प्रयागराज- कानपुर, 51804 कानपुर- झांसी हैं।

8.

कानपुर सेंट्रल से एक स्पेशल ट्रेन के जरिए करीब 900 यात्रियों को नई दिल्ली के लिए भेजा गया है। गाड़ी के सभी यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से सुबह 5.45 बजे नई दिल्ली भेजा गया।

9.

रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। ये नंबर इस प्रकार है- (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660, मिर्जापुर- 05442220095, प्रयागराज- 05321072, फतेहपुर- 051801072 और 05280222025, कानपुर- 05121072 और 05122323015

10.

इलाहाबाद जोन के डीआरएम ने बताया कि हावड़ा-दिल्ली अप लाइन का काम होने में समय लगेगा। अप लाइन में मरम्मत के चलते डाउन लाइन को भी बंद किया जाएगा। हादसे के कारण की जांच के लिए सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget