एक्सप्लोरर

UP News: थाने बुलाकर व्यापारी का उत्पीड़न किया, छोड़ने के बदले में कोतवाल ने 5 हजार की रिश्वत मांगी

यूपी के बदायूं में एक कोतवाल द्वारा व्यापारी के उत्पीड़न का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत व्यापारी ने पुलिस के आलाअधिकारियों से की है. मामले की जांच के बाद कोतवाल पर कार्रवाई की गई है.

Budaun News: बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में एक व्यापारी का उत्पीड़न कर हवालात में डालने और फिर छोड़ने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दातागंज कोतवाली प्रभारी और एक कांस्टेबल के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दाता गंज कस्बे में रहने वाले व्यापारी प्रिंस गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि मंगलवार दोपहर उसे फोन करके दातागंज कोतवाली बुलाया गया था. थाने जाने के बाद वहां पर तैनात प्रभारी कोतवाल ओमपाल ने अंदर बैठने के लिए कहा और धारा 151 के तहत चालान करने की बात कही.

दारोगा ने की अभद्रता 

आरोप है कि व्यापारी ने जब इसका कारण पूछा तो दारोगा ने अभद्रता की और बताया कि 151 के चालान के बाद कारण पता चल जाएगा. इसके बाद प्रिंस ने अपने मित्र भाजपा कार्यकर्ता पप्पू गुर्जर को फोन किया. जब पप्पू थाने पहुंचे तो कथित तौर पर दारोगा ओमपाल ने कांस्टेबल प्रभात के माध्यम से पांच हजार रुपए मांगे. आरोप है कि रकम देने के बाद प्रिंस को कोतवाली से छोड़ दिया गया.

मामले की जांच का आदेश 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि व्यापारी प्रिंस गुप्ता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन सिंह चौहान और क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है.

आरोपी कोतवाल पर मुकदमा दर्ज 

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए आरोपी कोतवाली प्रभारी ओमपाल और कांस्टेबल प्रभात के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Crime News: घरेलू कलह के बीच सनकी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी, पति गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget