एक्सप्लोरर

अनशन करने जा रहे महंत परमहंस दास को पुलिस ने रोका, प्रशासन को दिया ये अल्टीमेटम

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने मांस मदिरा की दुकानों को अयोध्या से हटाने के लिये अनशन का एलान किया था. लेकिन पुलिस ने सोमवार को उन्हें रोक लिया. यही नहीं, प्रशासन को उन्होंने फिर चेतावनी दी.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या की सीमा पर बिक रहे मांस-मदिरा की दुकानों को बंद कराये जाने की मांग को लेकर अनशन करने की तैयार में जा रहे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास को आज उनके आवास पर ही पुलिस ने रोक दिया. तपस्वी छावनी पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है. प्रशासन ने परमहंस दास को उनके आवास पर ही रोक कर उनसे निवेदन किया था कि सार्वजनिक स्थल पर किसी भी तरीके के कार्यक्रम ना करें, क्योंकि जिले में धारा 144 लगी है. प्रशासन के निवेदन को मानते हुए परमहंस दास ने 14 जनवरी तक का समय प्रशासन को दिया है. उन्होंने कहा है कि यदि मकर संक्रांति तक अयोध्या के परिक्रमा पथ के किनारे लगने वाले मांस और मदिरा की दुकानें नहीं हटाई जाती तो फिर 16 जनवरी से वह आमरण अनशन करेंगे.

राष्ट्रपति को लिख चुके हैं पत्र

राम नगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है. ऐसे में बड़ी संख्या श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं लेकिन अयोध्या प्रवेश मार्ग के पास मांस मदिरा की बिक्री चल रही है, जिसको लेकर तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्व में राष्ट्रपति को भी पत्र लिख चुके हैं. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द इन दुकानों को अन्य स्थान पर विस्थापन करने का अनुरोध किया था, लेकिन कार्यवाही न होने से नाराज महंत परमहंस दास ने 16 जनवरी को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित मांस मदिरा की दुकान के पास अनशन करने का निर्णय लिया. आज उसके लिए भूमि पूजन करने जा रहे महंत परमहंस दास को अयोध्या पुलिस ने रोक दिया. पुलिस के मुताबिक उस स्थान पर किसी प्रकार अनशन नहीं किया जा सकता है. शहर में धारा 144 लागू है. इसके तहत सिर्फ अपने स्थान पर प्रशासन के अनुमति के आधार पर ही कर सकते हैं.

प्रशासन को दी चेतावनी

महंत परमहंस दास ने बताया कि अयोध्या की सीमा के पास मांस मदिरा को बंद करने के लिए 2018 में ही महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजा था. वहां से राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन के द्वारा कार्यवाही करने का आदेश दिया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. फिर 6 माह पूर्व जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से पंचकोसी परिक्रमा से शराब व मांस बिक्री को रोकने का प्रयास किया जाए, इसलिए जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अब यदि जल्द से जल्द इन दुकानों के बंद किये जाने की कार्रवाई नहीं हुई तो 16 जनवरी से अनशन करेंगे.

ये भी पढ़ें.

 'मिर्जापुर वेब सीरीज' से शहर हुआ बदनाम, शख्स ने कहा- मिर्जापुर का होने से नहीं मिली नौकरी, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget