एक्सप्लोरर

गोरखपुर: 15 लाख रुपए बकाया लौटाने का दबाव बनाने पर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या, चार गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने अज्ञात युवक की लाश का रहस्य सुलझा लिया है. मृतक प्रॉपर्टी डीलर था और अपने रुपये वापस लेने के लिये दबाव बना रहा था. इस मामले में साथियों ने ही हत्या कर दी.

गोरखपुर. प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है. चौरीचौरा इलाके के बेलवा बाबू में 19 अक्टूबर को दोपहर अज्ञात युवक की लाश मिली थी. उसकी पहचान चिलुआताल के संझाई नूरुद्दीन चक निवासी प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन और मंटू 37 के रूप में हुई थी. 15 लाख रुपए बकाया मांगने का दबाव बनाने पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई थी.

इस वजह से हुई हत्या

गोरखपुर के पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में एसपी नॉर्थ अरविंद कुमार पांडे ने घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 15 लाख रुपए बकाया वापस लौटाने का दबाव बनाने पर प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन उर्फ मंटू 37 वर्ष की गला रेत कर हत्या उसके परिचितों ने ही योजनाबद्ध तरीके से की थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान गुलरिहा के बेलवा रायपुर पोखरा टोला वर्तमान पता एचएन सिंह चौराहा मंझा टोला शाहपुर के रहने वाले रमेश उर्फ रोशन, पिपराइच के महमूदाबाद के संकेश कुमार और रफीक के अलावा पिपराइच के नवाचार निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है.

हालांकि, मुख्य आरोपी कन्हैया उर्फ कन्हैया अभी फरार है. चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पिपराइच रोड के सोनबरसा बाजार से हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो अदद एटीएम कार्ड, एक अदद आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गले की चेन जो मृतक इंद्रासन उर्फ मंटू की है. घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जो मृतक की है. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 201 और 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है.

एसपी नॉर्थ अरविंद पांडे ने बताया कि 19 अक्टूबर की दोपहर चौरीचौरा के बेलवा बाबू में अज्ञात युवक का शव लक्ष्मी गुप्ता के खेत में मिला था. इसी बीच चिलुआताल पुलिस ने चौरी चोरा पुलिस को इंद्रासन उर्फ मंटू 37 वर्ष के लापता होने की सूचना दी थी. मृतक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. एसपी नॉर्थ ने बताया कि इंद्रासन के पिता रामा निषाद, ससुर राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, रामचंद्र निषाद और ओमप्रकाश ने मृतक की शिनाख्त की थी.

इस तरह की गई हत्या

एसपी नॉर्थ ने बताया कि इंद्रासन उर्फ मंटू प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते रहे हैं. 18 अक्टूबर को शाम 5:00 से 6:00 के बीच घर पर बता कर गए कि कन्हैया के पास बकाया रुपया लेने जा रहे हैं. उन्होंने बुलाया है. कन्हैया मोहरीपुर में किराए का कमरा लेकर रहता रहा है. उसकी महाराजगंज जिले के नौतनवा में शिवम मार्बल के नाम से टाइल्स की दुकान है.

एसपी नार्थ अरविंद पांडे ने बताया कि देर रात तक जब इंद्रासन नहीं लौटे तो चिलुआताल थाने में परिवारवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि गुलरिया थाना क्षेत्र के बेलवा रायपुर पोखरा टोला वर्तमान पता एचएन सिंह चौराहा मंझा टोला शाहपुर का रहने वाला कन्हैया उर्फ कन्‍हई की नौतनवां जिला महराजगंज में शिवम मार्बल्स के नाम से टाइल्स की दुकान है. इंद्रासन 15 लाख रुपए का टाइल्स कन्हैया को उधार में दिलवाया था. इंद्रासन बार-बार 15 लाख रुपए बकाया वापस लौटाने के लिए दबाव बना रहा था. कन्हैया ने प्लान के तहत 18 अक्टूबर की शाम 5:00 से 6:00 के बीच इंद्रासन को बुलाया.

उसने बताया कि रुपए नौतनवां में ही मिलेंगे. स्विफ्ट डिजायर कार से कन्हैया को लेकर इंद्रासन नौतनवा गए. सह अभियुक्त रमेश, रफीक और संकेश मोटरसाइकिल से नौतनवां पहुंचे. यहां पर बातचीत कर 10:00 बजे तक इंद्रासन को रोका गया. कन्हैया और रमेश ने इंद्रासन के साथ शराब पी और खाना खाए. 10:30 बजे उसी कार से सभी वापस लौटने लगे. मंटू कार चला रहा था. रमेश आगे और कन्हैया पीछे बैठ गया. शहर आने के बाद संकेश भी कार में बैठ गया. रफीक योजनाबद्ध तरीके से कार के पीछे लगा रहा. शहर पहुंचने के बाद कन्हैया ने इंद्रासन से कहा कि रुपए चौरीचौरा में रखे हैं. वहीं चलना पड़ेगा.

कार से ही सभी चौरीचौरा की ओर जाने लगे. चौरी चोरा क्षेत्र में सराया जगदीशपुर रोड पर चलते हुए वीरान सड़क पर पहुंच गए. अचानक कार में पीछे बैठे कन्हैया और संकेश कार चला रहे हैं प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन का गला कस दिया और आगे बैठे रमेश ने हाथ पकड़ लिया और स्टेरिंग को काबू कर कार बंद कर दी. इंद्रासन को बगल की खेत में फेंककर कन्हैया ने चाकू से उसका गला काट दिया. उसके बाद गोरखपुर शहर आकर गुलरिया क्षेत्र में कार को छोड़कर कन्हैया के अलावा सभी लोग अपने घर चले गए. कन्हैया के व्यवसायिक सहयोगी और उसके मित्र प्रवीण कुमार ने सुरक्षित अपनी मोटरसाइकिल से वापस नौतनवां ले गया और उसकी छुपने में मदद की है. दोनों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें.

यूं ही नहीं हैं पार्टी के बड़े स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जहां गये वहां नैया पार लगी, पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget