एक्सप्लोरर

Banda Murder Case: पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, सगी भतीजी ने रची थी खौफनाक साजिश

Crime News: बांदा पुलिस ने अधेड़ की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने सर्विलांस के जरिये कातिलों को दबोच लिया.

UP Crime News: यूपी के बांदा में 13 अक्टूबर को हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में बाधा बने अपने चाचा की भतीजी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने बताया कि, पड़ोसी गांव के युवक के साथ भतीजी के प्रेम संबंध थे. चाचा द्वारा दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लेने के बाद सामाजिक बदनामी के भय से भतीजी ने प्रेमी के साथ मिलकर चाचा की ईंट से कुचल कर निर्ममता से हत्या कर दी थी. दोनों ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.

भतीजी ने रची हत्या की साजिश

मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के मूसानगर मोहल्ले का है, जहां से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया. बीते 13 अक्टूबर को एक अधेड़ रामखेलावन का क्षत विक्षत हालत में सड़क के किनारे शव मिला था, जिसके बाद हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी. सर्विलांस की मदद से घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस क़ातिलों तक पहुंच गई और जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो सनसनी फैल गई. रामखेलावन की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सगी भतीजी ऊषा ने रची थी.

आपत्तिजनक हालात में देख लिया था चाचा ने 

ऊषा का अतर्रा के कृष्णा नगर मोहल्ले में रहने वाले ओमप्रकाश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और एक दिन उसके चाचा रामखेलावन ने ऊषा और ओमप्रकाश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और परिजनों को बताने की धमकी दी थी. जिसके बाद समाज में बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर रामखेलावन की हत्या की साजिश रची और 12 तारीख की रात को दोनों ने ईंट से कूच कर बेरहमी से रामखेलावन की हत्या कर उसका शव सड़क के किनारे फेंक दिया था. सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया, इनके पास से पुलिस को एक 315 बोर तमंचा और दो कारतूस ,मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें.

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा समेत चारों आरोपियों की रिमांड बढ़ी, जानें- कब तक पुलिस हिरासत में रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget