एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर में सपा नेता की पिटाई के मामले में बुरे फंसे पूर्व सांसद, पुलिस ने दर्ज किया केस

सुल्तानपुर में सपा नेता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद ताहिर खान के खिलाफ केस दर्ज किया है. लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद ने मारपीट का आरोप लगाया है.

Case Registered Against SP Leader: सुल्तानपुर में सपा के कार्यकर्ताओं के बीच अंतरकलह अब थाने तक पहुंच गई है. सपा नेता मेराज अहमद के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद ताहिर खान और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सपा नेताओं के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, गुरुवार को सुल्तानपुर जिले में सपा का धरना प्रदर्शन चल रहा था. आरोप है कि इस दौरान पूर्व सांसद ताहिर खान ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव को खुलेआम पीट दिया. सपा नेताओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. 

अब पुलिस ने सपा नेता मेराज अहमद की तहरीर पर पूर्व सांसद ताहिर खान और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मेराज अहमद ने पूर्व सांसद और उनके भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है. मेराज ने बताया था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वे वहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं. पूर्व सांसद ताहिर खान भी वहीं से चुनाव लड़ना चाहते हैं. जब उन्हें मेराज द्वारा टिकट मांगने की जानकारी लगी तो वो नाराज हो गए और बीच चौराहे पर मेराज की पिटाई करने लगे.

आरोपी नेता की सफाई
वहीं आरोपी पूर्व सांसद व सपा नेता ताहिर खान ने पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों जानते हैं. उनके ऊपर लगा आरोप निराधार है.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: विवादों में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई एक और संपत्ति, चंपत राय को कोर्ट का नोटिस

मुलायम के पोते की धमकी, कहा- सपा की सरकार बनी तो बीजेपी वाले नामाकंन नहीं कर पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget