एक्सप्लोरर

यूपीः बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटों पर भी कसा शिकंजा, पुलिस ने घोषित किया इनामी अपराधी

राजधानी पुलिस ने बाहुबली मुख्तार के साथ ही उसके बेटों पर भी शिकंजा कस दिया है. पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर उन पर इनाम घोषित किया है.

एबीपी गंगा। बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके दोनों बेटों पर लखनऊ पुलिस ने कानून का शिकंजा कस दिया है. पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी का बी-वारंट तैयार कराने के साथ ही पुलिस ने उसके दोनों बेटे उमर और अब्बास पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है. मुख्तार का वारंट और उसके दोनों बेटों पर इनाम की कार्रवाई हजरतगंज के डालीबाग में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने के मुकदमे में की गई है.

पुलिस के मुताबिक़ मुख्तार और उसके बड़े बेटे अब्बास औक छोटे बेटे उमर के खिलाफ हजरतगंज की डालीबाग कॉलोनी में निष्क्रांत जमीन पर कब्जा करके दो टावर का निर्माण कराने की एफआईआर दर्ज है. दोनों टावर एलडीए के दस्ते ने 27 अगस्त को ढहा दिए थे.

जालसाजी और जमीन कब्जाने के केस दर्ज इस मामले में जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने मुख्तार अंसारी और उनके बेटे उमर व अब्बास के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में जालसाजी, साजिश रचने, जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज कराया था. सुरजन लाल का आरोप था कि जिस जमीन पर मुख्तार के बेटों ने टावर बनवाए थे, वह मो. वसीम की थी. वसीम 1952 में पाकिस्तान चले गए तो संपत्ति निष्क्रांत के रूप में दर्ज हो गई. उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर मुख्तार के बेटों ने वहां कब्जा करके दो टावर का निर्माण करा लिया था. जमीन पर एक मस्जिद भी बना ली थी.

नेशनल शूटर है अब्बास गौरतलब है कि अब्बास अंसारी नेशनल शूटर है और उसके खिलाफ 12 अक्तूबर 2019 को महानगर कोतवाली में शस्त्र लाइसेंस के मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी. उक्त मामले की जांच एसटीएफ ने की थी. एफआईआर होने के बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के बसंतकुंज स्थित अब्बास के किराये के मकान की तलाशी ली थी. जहां इटली से ऑस्ट्रिया तक के असलहे मिले थे.

अब्बास पर आरोप है कि उसने डीएम की अनुमति के बगैर अपना शस्त्र लाइसेंस दिल्ली के पते पर ट्रांसफर करा लिया और वहां पांच असलहे और खरीदे थे. फिलहाल, अब्बास और उमर पर इनाम घोषित होने के बाद जल्द उनकी गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक़ मुख्तार का बी वारंट तैयार है. कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः

मेरठः कंगना के सपोर्ट में आए हीरा ठाकुर, कहा- महाराष्ट्र की जनता तंग आ चुकी है, अब चाह रही है चुनाव सरकारी नौकरियों में संविदा सिस्टम पर प्रियंका का निशाना, पूछा- योगी सरकार का मकसद क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget