एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' चलाकर 72 गुमशुदा बच्चों को किया बरामद, पढें खबर 

नोएडा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चलाकर उन परिवारों को खुशी दी है जिन्होंने अपने बच्चों को पाने की उम्मीद खो दी थी. पुलिस ने 72 गुमशुदा बच्चों को बरामद किया है. 

Noida Police Operation Muskaan: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने ऑपरेशन मुस्कान चलाकर 72 गुमशुदा बच्चों को बरामद कर पीड़ित परिवारों के चेहरों पर खुशी लौटाई है. लापता बच्चों को बरामद करने वाली टीम और अधिकारीयो को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सम्मानित भी किया है. गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने ऑपरेशन मुस्कान चलाकर उन परिवारों को खुशी दी है जिन्होंने अपने बच्चों को पाने की उम्मीद खो दी थी. पुलिस के इस कार्य की पीड़ित परिजनों ने जमकर सराहना की है. 

बनाई गई टीम 
बच्चे हर घर की खुशियां होते हैं. घर का नन्हा बच्चा अगर अचानक गयाब हो जाए तो जरा सोचिए उस परिवार पर क्या बीती होगी,  इसकी कल्पना करना ही बेहद मुश्किल है. लेकिन, नोएडा पुलिस ने उन परिवारों का दर्द समझा और लापता बच्चों को बरामद करने के लिए सभी थाना स्तर पर एक टीम बनाई. टीम को एक माह के लिए ऑपरेशन मुस्कान में लगाया गया. टीम से कहा गया कि सिर्फ आप अपने क्षेत्र से गुम हुए बच्चों को तलाश कर उन्हें बरामद करें.

पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित 
एबीपी गंगा की टीम ने उन पुलिसकर्मियों से भी बात की जिन्होंने इन बच्चों को बरामद करने में दिनरात मेहनत की है. पुलिसकर्मियों ने बताया उन्होंने टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई तकनीक का सहारा लेकर इन बच्चों को खोजा है. पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि उन्होंने गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई है. इस काम के लिए उन्हें पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह सम्मानित भी किया है. पुलिसकर्मियों ने बताया कि सम्मान पाकर वो काफी उत्साहित हैं और आगे बेहतर कार्य करने की उन्हें प्रेरणा भी मिली है.

जारी रहेगा ऑपरेशन मुस्कान
गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा और लगातार उनकी टीमें गुमशुदा बच्चों की तलाश करेंगी. क्योंकि, इनमें से अधिकांश बच्चे वो हैं जो घर छोड़कर चले गए थे. वही, बच्चों की बरामदगी में ये भी जानकारी मिली है कि अधिकांश बच्चों का पालन पोषण कुछ लोग कर रहे थे. आलोक सिंह इस ऑपरेशन को आगे निरंतर जारी रखने के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं. अब भी कई परिवार ऐसे हैं जिन्हें उम्मीद है कि पुलिस के प्रयास से वो भी अपने बच्चों से फिर मिल सकेंगें.

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने कहा-'मुझे यूपी का आम पसंद नहीं', सीएम योगी ने पलटवार कर कही ये बड़ी बात

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget