एक्सप्लोरर

एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान ने मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर, जानें- कैसे 70 लाख रुपए कर दिए गायब

लक्ष्मी सिंह चौहान और 7 सिपाहियों पर 70 लाख रुपए के गबन का आरोप है। आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मेरठ, एबीपी गंगा। गाजियाबाद के लिंक रोड थाने में एसएचओ रहते हुए बरामदगी की रकम से 70 लाख रुपये गायब की आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान व एक सिपाही ने गुरुवार को मेरठ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लक्ष्मी सिंह ने एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर किया है। आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह पर एसएसपी नोएडा, वैभव कृष्ण द्वारा 25 हजार का इनाम रखा गया था। लक्ष्मी सिंह के साथ सिपाही धीरज भारद्वाज ने मेरठ में एंटी करप्शन की कोर्ट में सरेंडर किया है। इससे पहले एसएचओ लक्ष्मी सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने लक्ष्मी सिंह समेत सभी आरोपी पुलिस कर्मियों की अग्र‍िम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था। लक्ष्मी सिंह चौहान और 7 सिपाहियों पर 70 लाख रुपए के गबन का आरोप है।

एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान ने मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर, जानें- कैसे 70 लाख रुपए कर दिए गायब

बता दें कि गाजियाबाद के साहिबाबाद में गबन का एक मामला सामने आया था, जिसमें एटीएम में रुपए डालने वाली एक कंपनी के कर्मचारियों पर ही गबन का आरोप था। इस मामले की जांच लिंक रोड थाने की इंचार्ज लक्ष्मी सिंह चौहान को सौंपी गई थी। पुलिस ने जब आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उनके पास से 1.15 करोड़ रुपए बरामद किए गए। लिंक रोड थाना पुलिस ने इसमें 70 लाख रुपए गायब करते हुए केवल 45 लाख, 81 हजार रुपए की बरामदगी दिखाई और फर्द तैयार कर दी।

इसके बाद जब मामले में सीओ राकेश कुमार मिश्र ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी राजीव सचान से करीब 55 लाख रुपए और आमिर नाम के शख्स से 60 लाख रुपये बरामद किए गए थे। बरामद की गई रकम में हेर-फेर की खबर सुनकर वरिष्ठ अधिकारियों में हड़कंप मच गया और सीओ राकेश कुमार मिश्र को पूरे मामले की तहकीकात करने के लिए कहा गया।

एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान ने मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर, जानें- कैसे 70 लाख रुपए कर दिए गायब

सीओ राकेश कुमार ने मामले की जांच के लिए महाराजपुर चौकी की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो लिंक रोड़ थाना पुलिस बेनकाब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि आरोपियों के पास से रुपयों से भरे दो बैग बरामद किए गए, जिनमें से एक बैग पुलिसकर्मियों ने एक प्राइवेट गाड़ी में रख दिया। ये प्राइवेट गाड़ी लक्ष्मी सिंह चौहान की थी।

इस पूरे खेल में एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान के अलावा, सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार पचौरी, कांस्टेबल बच्चू सिंह, फराज, धीरज भारद्वाज, सौरभ कुमार और सचिन कुमार शामिल थे। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने इन सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget