एक्सप्लोरर

गौरव चंदेल मर्डर केस में अब तक खाली हैं पुलिस के हाथ, नहीं मिला हत्यारों का सुराग

गौर सिटी के लोगों का कहना है कि जब तक गौरव मर्डर केस का खुलासा नहीं होगा और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। परथला चौक के पास प्राइवेट कंपनी के मैनेजर की हुई हत्या के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। केस का खुलासा ना होने से नाराज परिजनों और सोसायटी वासियों ने पहले तो नोएडा फेस-3 थाने का घेराव किया और उसके बाद गौर सिटी गोल चक्कर पर इंसाफ मांगने के लिए धरने पर बैठ गए।

सोसायटी वालों का आरोप है कि जब तक गौरव चंदेल मर्डर केस का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे। हालांकि, पुलिस गुरूग्राम से लेकर नोएडा तक के सभी सीसीटीवी खंगाले हैं लेकिन उसमें भी पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। घटना के बाद से ही मृतक का फोन और लैपटॉप भी लापता है। पुलिस अब तक इस बारे में भी कुछ पता नहीं लगा सकी है।

गौरव चंदेल मर्डर केस में अब तक खाली हैं पुलिस के हाथ, नहीं मिला हत्यारों का सुराग

गौरव चंदेल की हत्या उस वक्त हुई थी जब वो गुरूग्राम से अपने घर गौर सिटी लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ देर पहले गौरव ने अपनी पत्नी को फोन किया था और 10 मिनट में घर आने की बात कही थी। लेकिन, समय बीत जाने के बाद उनका फोन नहीं आया उसके बाद परिवार वालों को बेचैनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद उनका फोन बंद हो गया परिवार वालों ने तुरंत इस मामले में पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस के रवैये से परेशान गौरव के परिवार वाले रात भर इधर-उधर भटकते रहे। सुबह होने पर गौरव की डेड बॉडी नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के क्रिकेट स्टेडियम के पास रोड किनारे मिली। गौरव की गाड़ी, मोबाइल और लैपटॉप नहीं था।

मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी पुलिस ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है इसी बात से नाराज सोसायटी वासियों ने फेस-3 थाने का घेराव किया।

गौरव चंदेल मर्डर केस में अब तक खाली हैं पुलिस के हाथ, नहीं मिला हत्यारों का सुराग

सोसाइटी वासी गौर सिटी गोल चक्कर पर धरने पर बैठ गए हैं। लोगों का कहना है कि जब तक गौरव केस का खुलासा नहीं होगा और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे।

धरने पर बैठे लोगों ने मांग की है की नोएडा पुलिस जल्द से जल्द गौरव चंदेल के हत्यारों को गिरफ्तार करे और उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। इतना ही नहीं उन्होंने नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित माहौल देने की पुलिस से अपील भी की है। अब देखना यह है कि गौरव चंदेल के हत्यारों को ग्रेटर नोएडा पुलिस कब तक पकड़ पाती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget