एक्सप्लोरर

शामली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लॉक डाउन में जनता के सहयोग का आभार जताया

शामली में जनता का आभार जताने के लिये पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। यही नहीं पुलिस कप्तान ने लोगों से कहा निवेदन किया कि आगे भी इसी तरह लॉक डाउन का पालन आप लोग करेंगे

शामली, एबीपी गंगा। पुलिस ने जनपद में लॉक डाउन के पालन का संदेश देने के लिए मोटरसाइकिल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस शून्य हुए हैं, लेकिन लॉक डाउन पहले की तरह ही है। इसलिए सभी लॉक डाउन का पालन करें। जनपद शामली में अभी तक 18 कोरोना पॉज़िटिव मामले आये थे, जो सभी उपचार बाद स्वस्थ हो गए हैं। लेकिन, अभी न तो लॉकडाउन ख़त्म हुआ है और न ही संक्रमण का ख़तरा। प्रदेश में लॉकडाउन जारी रखे जाने के शासन के आदेश के अनुपालन में जनपद शामली में भी लॉकडाउन प्रभावी है।

दरअसल आपको बता दें कि मामला जनपद शामली का है, जहां पर संदेश को दोबारा आमजन तक पहुंचाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने को क्षेत्राधिकारी शामली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली एवं फोर्स के साथ “मोटरसाइकिल मार्च” निकाल कर शामली में भ्रमण कर इस महामारी से लड़ने में शामली जनपद की जनता द्वारा किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उनके द्वारा आगे भी जनपद में जारी लॉकडाउन का पालन इसी प्रकार कड़ाई से करते रहने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से अपील की गयी कि पूर्व की तरह अभी जनपद को लॉक डाउन में ही रहना है और सभी अपेक्षित सावधानियों को यथावत अपनाते हुए लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करते रहे। मार्च के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी लोगों से लॉक डाउन का पालन किए जाने की अपील की गई ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलकर किए गए कार्य के लिए आभार प्रकट करते हुए सभी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि जो क्षेत्र हॉटस्पॉट में हैं, बहुत जल्द उनमें भी स्थिति सामान्य होगी। लॉक डाउन में मिलने वाली छूट को शर्तों के आधार पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत दिया जाएगा। सभी से अपील की गई कि मास्क अनिवार्य रूप से पहनेंगे और सामान्य जीवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहेंगे। इस भ्रमण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क एवं ग्लब्स का उपयोग करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन को और अधिक संवेदनशील व जागरूक किया। मोटरसाइकिल मार्च शहर के मुख्य मुख्य स्थानों शिव चौक, डिग्गी मोड़, बड़ा बाजार, अयोध्या चौक, कबाड़ी बाजार,फब्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक और दिल्ली अड्डे से होते हुए कोतवाली पर पहुंचकर संपन्न हुआ ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget