एक्सप्लोरर

बागपत में पुलिस और बदमाशों में भिड़ंत, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस भिंड़ंत में पुलिस के बड़ी सफलता हाथ लगी। सन्नी नाम का बदमाश जिस पर 50 हजार का ईनाम था, मुठभेड़ में मार गिराया गया।

बागपत, एबीपी गंगा। अपराधियों के खात्मे के लिये बागपत पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। देर रात दो घंटे में आमने सामने की मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया, जबकि एसओ छपरौली और सिपाही घायल हो गए। मारे गए बदमाश सन्नी निवासी सिलाना थाना छपरौली जिला बागपत पर शामली जिले से 50 हजार का ईनाम घोषित था।

एसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार शनिवार की देर रात दोघट पुलिस को सूचना मिली कि सूजती गांव के जंगलों में कुछ बदमाश एक ट्यूबवेल पर शराब पी रहे हैं। सूचना पर छपरौली पुलिस और दोघट पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एसओ छपरौली चितवन कुमार और एक पुलिस कर्मी राहुल घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को दो गोलियां लगीं और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत ही गई। मारे गए बदमाश की शिनाख्त सिलाना निवासी सन्नी के रूप में हुई।

सन्नी पर पड़ोसी जिले शामली से 50 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में दो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उधर, पुलिस ने बताया कि सन्नी ने इसी साल 25 मई को शामली जिले के बरला जट गांव में मेरठ करनाल हाईवे पर किसान सियानन्द की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या सुपारी देकर कराई गई थी, इसी समय से सन्नी फरार चल रहा था।

एसपी बागपत ने जानकारी देते हुये बताया कि "सूचना मिली थी कि टिकरी के जंगल मे ट्यूवेल के पास 3 अपराधी वहां है उनके पास असलहे हैं और वो शराब पी रहे हैं। प्राप्त जानकारी पर सीओ रमाला ने अपनी टीम लेकर एसओ छपरौली/दोघट और रमाला इन लोगों ने वहां पर घेराबंदी की इसके बाद जैसे ही उन अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया वैसे ही उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किया जिसमें हमारे दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। एसओ छपरौली और कॉन्सटेबल राहुल घायल है। जवाबी कार्रवाई में जब दोनों तरफ से फायरिंग हुई उसमे एक अपराधी को भी गोली लगी जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

उसकी पहचान सन्नी नाम के अपराधी के रूप में हुई है जो थाना छपरौली क्षेत्र का रहने वाला है और अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद शामली से हत्या के केस में वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। उसकी फरदर क्रिमनल हिस्ट्री हम लोग पता लर रहे है वहाँ से दो अपराधी फायर करते हुए भागे थे उसको लेकर कॉम्बिंग जारी है जल्द ही उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget