एक्सप्लोरर

चोरी हुई फॉर्च्यूनर मिलने पर कुमार विश्वास बोले- चौर्यकौशल पर पर भारी पड़े यूपी पुलिस के खोजी प्रयास

कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी फॉर्च्यूनर कार फरवरी महीने में चोरी हो गई थी. गाड़ी चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

नई दिल्ली: मशहूर कवि कुमार विश्वास की आठ महीने पहले चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार को यूपी पुलिस ने खोज निकाला है. कुमार विश्वास ने कार मिलने की खुशी ट्विटर पर कुछ इस अंदाज में व्यक्त की है लोग जमकर उनके ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं.

कुमार विश्वास ने चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार मिलने की एक खबर शेयर करते हुए लिखा, “चौर्यकला विशारद” श्रीमान कामिल उर्फ आमिर, मो०कल्लू उर्फ मोमीन, काला उर्फ आरिफ व नसीबो उर्फ नसीबुद्दीन द्वारा आठ माह पहले मेरे द्वार पर प्रदर्शित चौर्यकौशल पर यूपी पुलिस के  खोजी-प्रयास भारी पड़े. अनेक वाहनों के साथ-साथ यह रथ भी बरामद करने के लिए आईपीएस नैथानी व उनकी टीम का आभार."

चोरी हुई फॉर्च्यूनर मिलने पर कुमार विश्वास बोले- चौर्यकौशल पर पर भारी पड़े यूपी पुलिस के खोजी प्रयास

कुमार के इस ट्वीट पर लोग लगातार टिप्पणी कर रहे हैं. विश्वजीत सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, इतने घातक, भयानक और परग्रही शब्दों को पढ़ने सुनने के बाद सारे चोर सन्नाटे में हैं और मुख्य धारा में लौटने की सोच रहे.

डॉक्टर पवन विजय ने लिखा, “मुबारक़ हो! जिसका खोया फार्च्यून अगर नवरात्र में वापस मिल जाये तो उस पर लक्ष्मी की अहेतुक कृपा है.“ इस ट्वीट पर कुमार विश्वास ने भी टिप्पणी की और कहा, "अब समझ लो बालक! नवरात्र में वह फारच्यून(र) मिला है जिसका चालक “हरि” है."

चंद्रगुप्त मौर्य ने ट्वीट किया, “पार्टी तो बनती है” इस पर कुमार विश्वास ने जवाब दिया, “बनाई थी, चुर गयी”, लोग समझ गए कि यहां कुमार ने आम आदमी पार्टी पर चुटकी ली.

एक अन्य यूजर ने लिखा, “सर जो होता है अच्छे के लिए होता है भारत में नेताओं की कमी नहीं है.... यह बात अलग है कि अच्छे नेता विलुप्त होते जा रहे हैं.....अगर पार्टी होती तो हम अपने युवा कवि को खो देते”

बता दें कि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी फॉर्च्यूनर कार फरवरी महीने में चोरी हो गई थी. गाड़ी चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें:

सुरक्षा बलों ने लद्दाख के डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget