एक्सप्लोरर

नए साल के जश्न पर भारी पड़ सकता है हुड़दंग, पुलिस ने कर रखी है खास तैयारी

नए साल के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके लिए पुलिस ने सभी थानों की पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस, सीपीयू और पीएसी को भी तैयार कर लिया है।

उधम सिंह नगर, एबीपी गंगा। उधम सिंह नगर में नए साल को लेकर पार्टी में शराब पीकर हंगामा मचाने वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि हंगामा करने वालों का नया साल हवालात में मन सकता है। जश्न में शराब पीकर हुड़दंग काटने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने की तैयारी कर रही है। पुलिस की सख्ती से मदहोशी में शांति भंग करने वालों का नया साल जेल में भी गुजर सकता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात दस बजे से पूरे शहर में हाइ अलर्ट रहेगा।

31 दिसंबर की रात में रुद्रपुर के कई स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके लिए पुलिस ने सभी थानों की पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस, सीपीयू और पीएसी को भी तैयार कर लिया है। शांति व्यवस्था के लिए दिन में जहां पुलिस सभी क्षेत्रों में गश्त करेगी वहीं, शाम के पांच बजे से शहर और आसपास के हर चौराहे पर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर से जांच की जायेगी।

एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि दस बजे से पूरे शहर में हाइ अलर्ट रहेगा और हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। शहर के छह होटलों में विशेष जलसे का आयोजन किया जा रहा है और सुरक्षा के लिहाज से हर आयोजन स्थल सीसीटीवी से लैस रहेगा। नए साल के जश्न को देखते हुए जिले में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर हुड़दंग काटने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget