एक्सप्लोरर

Coronavirus: लॉकडाउन के नाम पर वसूली कर रहा था फर्जी दारोगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लॉकडाउन का फायदा उठाकर लोगों से वसूली कर रहा था। आरोपी ने पंजाब नारकोटिक्स विभाग में तैनात अपने भाई को दारोगा बताया है।

देहरादून, एबीपी गंगा। एक तरफ जब पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए रास्ते तलाश रहा है तो वहीं कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर अपनी जेब भर रहे हैं। इसकी बानगी बुधवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देखने को मिली। लॉकडाउन के दौरान परेशान लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर एक फर्जी दारोगा सड़कों पर उतर आया। फर्जी दारोगा ने लोगों को धमकाकर उनके फर्जी चालान काटे और वसूली भी की।

कैंट कोतवाली पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लॉकडाउन का फायदा उठाकर लोगों से वसूली कर रहा था। आरोपी ने पंजाब नारकोटिक्स विभाग में तैनात अपने भाई को दारोगा बताया है। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि हेमंत अग्रवाल पुत्र जुगल किशोर निवासी कैंट ने कोतवाली कैंट में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च की शाम के समय वह अपने साथी के साथ जा रहे थे।

आरोप है कि फर्जी दारोगा ने चालान के बहाने पैसे ठग लिए। सर्किट हाउस क्षेत्र में ठगी के कई अन्य मामले सामने आए हैं। शिकायत आने पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ अज्ञात में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि जांच उपनिरीक्षक राजेश सिंह के सुपुर्द की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम सूचना मिली कि कैंट क्षेत्र से फर्जी दारोगा वसूली कर रहा है।

Coronavirus: लॉकडाउन के नाम पर वसूली कर रहा था फर्जी दारोगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस टीम ने उसे स्कूटर समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 41 सौ रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी के पास मिली वर्दी को सील कर दिया गया है। आरोपी ने नाम राजेंद्र ऑफ राजन पुत्र गुरुदयाल निवासी पुराना दाना मंडी मोगा पंजाब हाल निवासी थाना कैंट बताया। देहरादून पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 'गिरफ्तार फर्जी दारोगा राजेंद्र उर्फ राजन (32) मूलरूप से पंजाब के पुराना दाना मंडी मोगा का रहने वाला है। वर्तमान में कैंट थाना क्षेत्र देहरादून में रह रहा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसका एक भाई पंजाब नारकोटिक्स विभाग में तैनात है।'

Coronavirus: लॉकडाउन के नाम पर वसूली कर रहा था फर्जी दारोगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, 'लॉकडाउन के दौरान जिला पुलिस आमजन की हरसंभव मदद की कोशिश में जुटी है। कोरोना के चलते लॉकडाउन में नागरिकों ने खुद को घरों में बंद कर रखा है। ऐसे में पुलिस उनके लिए दवाई, घरेलू रोजमर्रा की जरुरत और इस्तेमाल की वस्तुएं खुद दरवाजे पर पहुंचाने में जुटी है। जिले के हर थाने की पुलिस के इस बाबत सहयोग करने के निर्देश देहरादून के उप-महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर निर्माण समिति की अंतिम बैठक, सुरक्षा और दर्शन पर फोकस, अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य
राम मंदिर निर्माण समिति की अंतिम बैठक, सुरक्षा और दर्शन पर फोकस, अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य
सीएम योगी ने दिए बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश, 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा
सीएम योगी ने दिए बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश, 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा
UP News: गैस सिलेंडर ना मिलने पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी 5 माह के मासूम को लेकर लापता
यूपी: गैस सिलेंडर ना मिलने पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी 5 माह के मासूम को लेकर लापता
UP News: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में बड़ा फैसला, 11,811 करोड़ का बजट पास, प्रॉपर्टी रेट्स में 3.58% बढ़ोतरी
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में बड़ा फैसला, 11811 करोड़ का बजट पास, प्रॉपर्टी रेट्स में 3.58% बढ़ोतरी

वीडियोज

US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?
Iran Israel War:ईरान में तेल संकट! उत्पादन 70% गिरा, 'हमारे पास तेल नहीं!'-पेट्रोलियम मंत्रालय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के बेस पर दागीं मिसाइलें, हिंद महासागर तक पहुंची युद्ध की आग! दुबई में भी हुए धमाके
ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के बेस पर दागीं मिसाइलें, हिंद महासागर तक पहुंची युद्ध की आग! दुबई में भी हुए धमाके
Bihar News: 'नीतीश जी के जाने के बाद बिहार...', ईद पर पटना के गांधी मैदान में पहुंचे स्थानीय ने ये क्या कह दिया?
'नीतीश जी के जाने के बाद बिहार...', ईद पर पटना के गांधी मैदान में पहुंचे स्थानीय ने ये क्या कह दिया?
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भडकी साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भडकी साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
Embed widget