एक्सप्लोरर

पुलिस ने शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, देश के कई राज्यों में फैला रखा था मकड़जाल

आगरा में पुलिस ने शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। शातिरों ने देश के कई राज्यों में ठगी का मकड़जाल फैला रखा था।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर लोगों को लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन शातिरों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 24 सिम कार्ड एटीएम कार्ड सहित पैन कार्ड भी बरामद किया है। इन चारों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, एक शिकायतकर्ता विष्णु ने एसएसपी आगरा से शिकायत की थी कि उनके पास एक कॉल आई थी, जिसमें कहा गया कि उनका चयन लकी ड्रॉ के लिया किया गया है। पीड़ित ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर शातिरों ने उनसे करीब 2 हजार रुपये जमा करा लिए, बाद में लॉटरी में ब्रेजा कार निकलने का झांसा देकर 35 हजार और जमा करा लिए लेकिन बाद में कुछ नहीं मिला।

शिकायत के बाद आगरा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की और अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना सहित पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले हैं और दो दिल्ली के रहने वाले हैं।

गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भारी डिस्काउंट का लालच देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। ये अब तक देश के विभिन्न राज्यों में लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस बात की जांच भी शुरू कर दी है कि शातिरों के तार कहां-कहां से जुड़े हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget