एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: वाइल्ड लाइफ के कैमरामैनों के साथ हुई लूटपाट, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में वाइल्ड लाइफ के दो सदस्यों से बाइक सवार 3 हथियारबंद बदमाशों ने कैमरा और लेंस लूट लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों से मारपीट भी की. पुलिस ने मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रेटर नोएडा, रविन्द्र जयंत: ग्रेटर नोएडा के धनोरी वैंटलैड में वाइल्ड लाइफ के दो कैमरामैनों के साथ 22 अगस्त को मारपीट कर हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय विशाल पांडे ने बताया कि 22 अगस्त को थाना दनकौर क्षेत्र के धनोरी वैंटलैड में वाइल्ड लाइफ के कैमरामैन नरेंद्र कोहली और श्याम भागरा सारस के प्रजनन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने गए थे. ये लोग वहां पर शूटिंग कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पर आए. तीनों ने इनके साथ हथियार के बल पर मारपीट करके इनका कीमती कैमरा तथा लेंस लूट लिया.

अपर उपायुक्त ने बताया कि बदमाशों और उनकी मोटरसाइकिल की तस्वीर वाइल्ड लाइफ कैमरामैन की कार में लगे कैमरे में कैद हो गई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो फुटेज, सोशल मीडिया सर्विलांस के जरिए बदमाशों की तलाश शुरू की और करीब डेढ़ सौ अपाचे मोटरसाइकिल को सर्च किया गया. उन्होंने बताया कि फेसबुक के माध्यम से एक मोटरसाइकिल को चिन्हित किया गया, जिसपर जाट लिखा था. इस लीड के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया.

अपर उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम दीपक पुत्र सुरेंद्र, प्रमोद पुत्र राजबहादुर और दीपेंद्र पुत्र सुनील हैं. उन्होंने बताया कि तीनों बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग घटना वाले दिन अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में भाग लेने गए थे. लौटते समय इन लोगों ने दोनों फोटोग्राफरों के साथ मारपीट करके, लूट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने इनके पास से लूटा गया करीब पांच लाख रुपए कीमत का कैमरा और लेंस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ-साथ देसी तमंचा बरामद किया है.

अपर उपायुक्त ने बताया कि ये घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थी. नरेंद्र कोहली वाइल्ड लाइफ के एक मशहूर कैमरामैन हैं और उनकी पूरे विश्व में एक अलग पहचान है. उन्होंने बताया कि अय्याशी करने के लिए तीनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें:

गोपोश्वर में दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग, टाइफाइड, डायरिया और पीलिया के मरीजों की बढ़ी संख्या

इंजीनियर के तबादले पर विधायकों के बीच जमकर हुई खेमेबाजी, सीएम योगी के हस्तक्षेप के बाद बदले सुर

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget