एक्सप्लोरर

गोरखपुर: शिक्षिका हत्याकांड में खुलासा, चेन स्‍नेचिंग के फेर में की गई थी स्‍कूटी सवार टीचर की हत्‍या

गोरखपुर में स्कूटी सवार शिक्षिका की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा पुलिस ने किया है. इसके मुताबिक चेन स्नेचिंग की घटना के दौरान शिक्षिका की गोली लगने से मौत हो गई थी. इस मामले में चार लोग गिरफ्तार हुये हैं.

गोरखपुर. कोरोना काल में आर्थिक तंगी के शिकार हुए शातिर बदमाश और गैंगेस्‍टर में निरुद्ध त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने शाहपुर में 13 दिन पहले स्‍कूटी सवार मां-बेटी को गोली मारी थी. चेन स्‍नेचिंग के फेर में उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना में शिक्षिका मां की मौत हो गई थी. वहीं, बेटी का लखनऊ में एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. शातिर बदमाश त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू सिंह के घर की कुर्की हो चुकी है. पुलिस को उसकी दो साल से तलाश थी. पुलिस ने इस मामले में त्रिभुवन सिंह और उसके साथी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

चार लोग गिरफ्तार

गोरखपुर के एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि इस घटना को शातिर बदमाश गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के काजीपुर के रहने वाले शातिर बदमाश त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू सिंह और उसके साथी गोरखपुर के विकासनगर बरगदवां के रहने वाले दीपक कुमार, नेपाल कपिलवस्‍तु बुलेडिहवा हाल मुकाम सिद्धार्थनगर के मोहाना थानाक्षेत्र के मोहाना बाजार के रहने वाले शरणदाता अकबरुद्दीन और जेवरात खरीदने वाले दुकानदार गोरखनाथ थानाक्षेत्र के पुराना गोरखपुर के रहने वाले अमर जायसवाल को गिरफ्तार किया है.

सिद्धार्थनगर व नेपाल में बनाया था ठिकाना

त्रिभुवन ने एसएसपी और मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए घटना को अंजाम देने की बात स्‍वीकार की. उसने बताया कि वे सिद्धार्थनगर और नेपाल में अपना ठिकाना बनाया हुआ था. वो अपने साथी के साथ गोरखपुर में घटना को अंजाम देने के बाद यहां से वापस लौट जाता रहा है. उसने बताया कि जब उसके साथी दीपक ने स्‍कूटी सवार महिला की चेन छीनी, तो दीपक बाइक से नीचे गिर गया.

उन लोगों ने बहुत छुड़ाने की कोशिश की. लेकिन, डेविना और उसकी बेटी डेल्फिना ने दोनों को कसकर पकड़ लिया. यही वजह है कि उन दोनों ने मां-बेटी के ऊपर चार राउंड फायर कर दिया. उन्‍हें ये भी नहीं पता था कि उन्‍हें गोली लगी कि नहीं. बाद में पता चला कि पुलिस उन्‍हें महिला की मौत के बाद से खोज रही है. ये इधर-उधर भाग रहे थे.

लूटी हुई चेन बरामद

एसएसपी ने बताया कि त्रिभुवन और उसके साथी की गिरफ्तारी शाहपुर इलाके से की गई है. उन्‍होंने बताया कि कौवाबाग अंडरपास के पास से इनकी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्‍त होंडा शाइन मोटरसाइकिल, एक अदद पिस्‍टल 32 बोर, डबल बैरल का 315 बोर का तमंचा, 315 बोर का एक अन्‍य तमंचा और मृतका की लूटी गई चेन बरामद की है. 4800 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि इनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करेंगे. जिससे ये जेल से बाहर न आने पाए. किसी भी तरह से ये जेल से बाहर आएंगे, तो इन्‍हें एनएसए में फिर जेल भेज दिया जाएगा.

शातिर बदमाश त्रिभुवन सिंह ने कुछ दिन पहले तिवारीपुर इलाके में भी चेन स्‍नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था. इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 394, 307, 3/25 आर्म्‍स एक्‍ट, 419, 420, 467, 468, 471, 474, 392, 379, 3 (1) यूपी गैंगेस्‍टर एक्‍ट के तहत कार्रवाई की गई है. शातिर बदमाश त्रिभुवन उर्फ पिंटू सिंह के खिलाफ हत्‍या, हत्‍या के प्रयास, लूट समेत कुल 29 मामले पूर्व में दर्ज हैं. प‍ुलिस को उसकी दो साल से तलाश रही है.

कुछ दिन पहले ही कोतवाली पुलिस ने उसके घर कुर्की का नोटिस चस्‍पा किया था. चिलुआताल के काजीपुर गांव के मूल निवासी त्रिभुवन को तिवारीपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दो साल पहले जाली नोट के साथ पकड़ा था. बाद में कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी. जमानत पर रिहा होने के बाद से ही वह फरार रहा है. शातिर बदमाश त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू सिंह पूर्व में मारे जा चुके माफिया परवेज टांडा का साथी है. त्रिभुवन जाली नोट और हवाला के कारोबार से भी जुड़ा रहा है.

ये थी पूरी घटना

13 दिन पहले 20 सितंबर की दोपहर 12 बजे के करीब शाहपुर इलाके के बशारतपुर पानी की टंकी के पास मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने स्‍कूटी से जा रही महिला डेविना मेजर (40 वर्ष) और उनकी बेटी 16 साल की डेल्फिना को गोली मार दी थी. हेलमेट लगाकर बाइक से आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायर किया और उसके बाद फरार हो गए थे. घटना में गंभीर रूप से घायल डेविना मेजर और उनकी बेटी डेल्फिना को बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाया गया. जहां डेविना को चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया था. डेविना पति विक्की मेजर से पिछले 10 सालों से अलग रह रही थी. डेविना मेजर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य रही हैं.

ये भी पढ़ें.

हाथरस मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से की मांग, कहा-सस्पेंड अफसरों पर दर्ज हो FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget