एक्सप्लोरर

रायबरेली: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, कई जिलों में वारदात को दे चुके थे अंजाम

रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा है. इन शातिर लुटेरों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 50 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था.

रायबरेली. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय बदमाश घायल हो गए. घायल अवस्था में दोनों लुटेरे बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बदमाशों से पूछताछ की. मुठभेड़ में एसओजी का एक सिपाही भी घायल हो गया. घायल बदमाशों ने हाल ही में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 50 हजार की लूट को अंजाम दिया था. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रेती खुर्द रोड का है.

कई जिलों में वारदातों को दे चुके थे अंजाम

रायबरेली के जिला अस्पताल में इलाज करा रहे इन बदमशों के नाम जितेंद्र व नीलेश हैं. ये दोनों बदमाश अपने 4 अन्य साथियों के साथ रायबरेली में लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे. इसके पहले भी शहर कोतवाली के जहानाबाद क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी से लूट की वारदत को अंजाम दे चुके हैं. आज फिर ये बदमाश अपने साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के रेती खुर्द के पास लूट की योजना बना रहे थे तभी पुलिस को भनक लग गई. एसओजी टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी व शहर कोतवाल अतुल सिंह ने मिल एरिया इंस्पेक्टर अरुण सिंह को सूचना दी जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया. जब घेराबंदी कर इनको पकड़ने का प्रयास किया तो ये सभी बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हुई जिसमे दो बदमाशों जितेंद्र व नीलेश के पैर में गोली लग गई. वहीं, एसओजी के सिपाही कौशल के भी हाथ मे भी गोली लगी. पुलिस ने घेरा बंदी कर दो बदमाशों को तो धर दबोचा, वहीं, उनके 4 अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. घायल बदमाशों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

दोनों कानपुर देहात के रहने वाले

दोनों बदमाश निलेश व जितेंद्र कानपुर देहात के रहने वाले हैं. ये अलग-अलग जिलों को टारगेट बना कर लूट को अंजाम देने का काम करते थे. जिन जनपदों में लूट की संख्या ज्यादा हो जाती है उस जनपद को छोड़कर अन्य जनपदों में यही प्रक्रिया दोहराने पहुंच जाते थे. इन पर कई आपराधिक मुकदमे पहले भी दर्ज हैं. बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद चौकी के पास एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी से पचास हजार की लूट को अंजाम भी दे चुके थे. मुठभेड़ में घायल बदमाशों के पास अवैध तमंचे के साथ कारतूस व लूट का बैग बरामद हुआ है. चूंकि, ये दोनों बदमाश पुलिस की नाक में दम किये थे इसलिए ये पुलिस का बड़ा गुड वर्क माना जा रहा है.

पचास हजार रुपये की लूट को दिया था अंजाम

एसपी ने बताया पहले भी एक वृद्ध से 50 हजार लूट लिए थे. आज भी इसी फिराक में था लेकिन पुलिस को इसकी सूचना लग गयी. जिसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया. ताबड़तोड़ फायरिंग में उन्हें गोली लग गयी. उन पर कई मुकदमे पहले से भी चल रहे हैं और रायबरेली में लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे.

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ये बदमाश काफी शातिर हैं. इन पर कई आपराधिक मामले अन्य जनपदों में दर्ज हैं. गाजियाबाद, नोएडा, बनारस समेत रायबरेली में भी इन लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. इन पर रायबरेली में 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका है. इनके चार अन्य साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए है उन्हें भी पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget