एक्सप्लोरर

Munawwar Rana News: अब सिर्फ यादों में मुनव्वर राना, मुशायरों में नहीं गूंजेगी आवाज, लखनऊ में हुआ इंतकाल

Munawwar Rana Death: मुन्नवर राना का रविवार रात लखनऊ स्थित एक अस्पताल में इंतकाल हो गया. 71 वर्ष की उम्र में उन्होंने आंखिरी सांस ली. वह लंब वक्त से बीमार थे.

Munawwar Rana Passed Away: 'जब तक है डोर हाथ में तब तक का खेल है, देखी तो होंगी तुम ने पतंगें कटी हुई.' अपनी ही लिखी ये पंक्तियां हमें सुनाने के लिए मशहूर शायर मुनव्वर राना अब हमारे बीच नहीं हैं. वह अब हमारी यादों में हैं. रविवार रात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI Lucknow) में उनका इंतकाल हो गया. वह लंबे वक्त से बीमार थे. दीगर है कि मुनव्वर राना ने मां और देश के बंटवारे पर जो 'मुजाहिरनामा' लिखा वह आज भी लोगों की जुबान पर है.

26 नवंबर 1952 को रायबरेली में जन्में मुनव्वर राना को साल 2014 में साहित्य अकादमी से सम्मान किया गया था. उन्हें कविता ‘शाहदाबा’ के लिए  साहित्य अकादमी मिला था. साल 2012 में उन्हें उर्दू साहित्य में उनकी सेवाओं के लिए शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया था. राना 71 वर्ष के थे.

क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित थे शायर मुनव्वर राना
मुनव्वर राना क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित थे.लखनऊ के SGPGI में इलाज चल रहा था. मुनव्वर राना काफी दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

अपने जीवन का बड़ा वक्त पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बिताने वाले राना अपनी काव्यात्मक शैली में हिन्दी और अवधी का प्रयोग ज्यादा करते रहे.

सुर्खियों में आए मुनव्वर 
मुनव्वर राना कई मौकों पर चर्चा और सुर्खियों का हिस्सा बने. साल 2015 में यूपी स्थित नोएडा के दादरी में अखलाक की मॉब लिंचिंग में हत्या के बाद उन्होंने अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिया था. वहीं साल 2014 मई में तत्कालीन सपा सरकार ने राना को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था. हालांकि उन्होंने अकादमी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था.

Ayodhya News: कांग्रेस के इनकार के बीच कल अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे अयोध्या, 'सबके राम' का दिया नारा

अखिलेश यादव ने जताया शोक
मुनव्वर राना के इंतकाल पर सपा नेता अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा-

तो अब इस गांव से 
रिश्ता हमारा खत्म होता है
फिर आंखें खोल ली जाएं कि 
सपना खत्म होता है.

देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक. दिवंगत आत्मा की शांति की कामना.भावभीनी श्रद्धांजलि.

सोमवार को सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे राना
राना की बेटी सोमैया राना ने को बताया कि उनके पिता का रविवार देर रात लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया. वह पिछले काफी समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे.

उन्होंने बताया कि राना को सोमवार को उनकी वसीयत के मुताबिक लखनऊ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. सोमैया ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां, चार बहनें और एक भाई हैं. हिंदुस्तान के सबसे मशहूर शायरों में शुमार किए जाने वाले मुनव्वर राना की नज्म ‘मां’ का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget