एक्सप्लोरर

PM मोदी 1 दिसंबर को आगरा मेट्रो परियोजना का उद्घाटन करेंगे, सभी तैयारियां पूरी

मेट्रो रेल प्रणाली के लागू होने से सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम होगा और सड़कों पर भीड़भाड़, यात्रा समय, यात्रा की लागत, दुर्घटनाओं और प्रदूषण में कमी आएगी.

आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 दिसंबर को आगरा मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे. ऑनलाइन उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन. सिंह के अनुसार, "प्रधानमंत्री1 दिसंबर को मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में परियोजना का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है."

पहले चरण में तीन मेट्रो स्टेशन - ताज ईस्ट गेट, बसई और फतेहाबाद रोड और चार किमी लंबे ट्रैक का 26 महीने के भीतर 273 करोड़ रुपये की अपेक्षित लागत से निर्माण किया जाएगा. टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

पर्यटन स्थानों और शहर क्लस्टर क्षेत्रों को जोड़ेंगी आगरा मेट्रो

गौरतलब है कि 28 फरवरी, 2019 को केंद्रीय कैबिनेट ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना को दो गलियारों के साथ मंजूरी दी थी, जो आगरा में प्रमुख सार्वजनिक नोड्स, पर्यटन स्थानों और शहर क्लस्टर क्षेत्रों को जोड़ेंगे.

उप्र मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों के अनुसार, 8,379.62 करोड़ रुपये की आगरा मेट्रो रेल परियोजना शहर में शहरी सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी.

शहर के बीच से होकर गुजरेगी मेट्रो

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीआरपी) के अनुसार, आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो गलियारे होंगे जो शहर के बीच से होकर गुजरेंगे और ताजमहल, आगरा किला, इत्माद्दुलाह और सिकंदरा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगे, साथ ही प्रमुख सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और बाजार स्थानों को भी आपस में जोड़ेंगे.

शहर में 29.4 किलोमीटर रेल गलियारे के साथ कुल 27 स्टेशन बनाए जाएंगे. कार्यक्रम से पहले कॉरिडोर के निर्माण के लिए फतेहाबाद रोड पर बैरिकेडिंग की जा रही है. इसके अलावा पहले मेट्रो रेल स्टेशन की नींव फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने रखी जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, 'कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर उत्पीड़न हुआ तो खैर नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget