एक्सप्लोरर

पीएम मोदी साढ़े तीन घंटे प्रयागराज में रहेंगे, महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने के लिए संगम पर करेंगे पूजा अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को प्रयागराज आने का मिनट टू मिनट संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. वह विशेष विमान से 11:30 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

PM Modi Prayagraj Visit: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ की तैयारियों को परखने, किए गए कामों का लोकार्पण करने और आस्था के सबसे बड़े मेले की अनौपचारिक तौर पर शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज जा रहे हैं. यहां वह पूरे समय महाकुंभ क्षेत्र में ही रहेंगे. पीएम मोदी मां गंगा की आरती और संगम पर पूजा अर्चना के साथ ही महाकुंभ क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन कर आस्था के सबसे बड़े आयोजन के सकुशल संपन्न होने की कामना करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को प्रयागराज आने का मिनट टू मिनट संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगे. वह सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से उड़ान भरकर 11:30 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए संगम के दूसरी तरफ अरैल क्षेत्र में उतरेंगे. गवर्नर आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अरैल हेलीपैड पर ही प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे.

जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
अरैल से निषादराज क्रूज पर सवार होकर दोपहर 12 बजे संगम के वीआईपी घाट पर पहुंचेंगे. दोपहर 12:05 से 12:30 बजे तक संगम किनारे किला स्थित अक्षय वट और समुद्र कूप का दर्शन पूजन करेंगे. किला से निकलकर वह दोपहर 12: 32 बजे बड़े हनुमान जी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे. दोपहर 12:40 से 1:10 तक संगम में पूजा अर्चना कर महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने की कामना करेंगे. 

UP Weather Update: अगले दो दिनों तक यूपी में कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

पीएम मोदी दोपहर 1:15 बजे से 2:25 बजे तक सभा स्थल पर रहेंगे. वह यहीं से महाकुंभ की हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. लोकार्पण के बाद वह संगम पर ही जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा में तकरीबन दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. दोपहर 2:35 पर निषाद राज क्रूज से ही वापस अरैल पहुंचेंगे. अरैल से हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट वापस जाएंगे. दोपहर 2:50 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से ही नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. 

प्रधानमंत्री की जनसभा महाकुंभ क्षेत्र में संगम तट पर ही होनी है. पीएम मोदी का फिलहाल श्रृंगवेरपुर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है. पीएम मोदी श्रृंगवेरपुर में हुए कामों का लोकर्पण सभा स्थल से ही कर सकते हैं. गंगा किनारे स्थित नागवासुकी मंदिर में दर्शन पूजन करने का भी कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर खास तैयारियां की जा रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget