एक्सप्लोरर

UP News: वाराणसी में पीएम मोदी 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, चार जातियों का किया जिक्र | बड़ी बातें

Varanasi News: वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ महीने बाद चुनाव है और मोदी ने देश को गारंटी दी है कि वो अपनी तीसरी पारी में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनाकर रहेगा.

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार (18 दिसंबर) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 19,150 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई. भगवा रंग की दूसरी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन ई सारी नई खासियत से लैस है. 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने सोमवार को वाराणसी में दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का उद्घाटन किया. स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस केंद्र का दौरा किया. यहां 20,000 से अधिक लोग एक साथ बैठकर ध्यान कर सकते हैं. वाराणसी में बना स्वर्वेद महामंदिर प्राचीन दर्शन, आध्यात्मिकता और आधुनिक वास्तुकला का एक मिलाजुला रूप है.

मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि संतो के सानिध्य में काशी के लोगों ने मिलकर विकास और नवनिर्माण के कितने ही नए कीर्तिमान गढ़े हैं. सरकार, समाज और संतगण सब साथ मिलकर काशी के कायाकल्प के लिए कार्य कर रहे हैं. आज स्वर्वेद मंदिर बनकर तैयार होना, इसी ईश्वरीय प्रेरणा का उदाहरण है. ये महामंदिर महृषि सदाफल देव जी की शिक्षाओं और उनके उपदेशों का प्रतीक है. इस मंदिर की दिव्यता जितना आकर्षित करती है, इसकी भव्यता हमे उतना ही अचंभित भी करती है.

पीएम मोदी ने बरकी में विकास भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से भी बात की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि इस बार जो लोग देव दीपावली के अद्भुत दृश्य देखकर आए, जिनमें विदेशी मेहमान भी शामिल थे, उन्होंने मुझे दिल्ली में पूरा हाल बताया था. G20 में आए मेहमान हो या बनारस आने वाला कोई भी अतिथि, जब बनारस के लोगों की प्रशंसा करते हैं तो मेरा भी माथा ऊंचा हो जाता है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत देश की नारीशक्ति, युवा शक्ति, किसान और हर गरीब का विकास होना बहुत जरूरी है. मेरे लिए यही चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं. ये चार जातियां सशक्त हो गई , तो पूरा देश सशक्त हो जाएगा.

वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब से कुछ महीने बाद ही देशभर में चुनाव है और मोदी ने देश को गारंटी दी है कि वो अपनी तीसरी पारी में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनाकर रहेगा. हमारा प्रयास है कि भारत सरकार ने गरीब कल्याण की, जन-कल्याण की जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनसे कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे. इसलिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी एकदम सुपरहिट हो गई है. जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है, उन्हें ये विश्वास हुआ है कि उनका जीवन अब और बेहतर होगा. ये गारंटी अगर मैं देश को दे रहा हूं, तो इसका कारण आप सभी हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में एक्टिव हुई कांग्रेस, गठबंधन की स्थिति पर फंसा है सीटों का पेच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget