एक्सप्लोरर

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी का अयोध्या में शंख-डमरू वादन से होगा स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

PM Modi in Ayodhya: यूपी संस्कृति विभाग ने पीएम के स्वागत की जोरदार तैयारी की है. प्रधानमंत्री के रोड शो के मध्य कुल 40 मंच बनेंगे, जिस पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी.

PM Narendra Modi Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश व देश की विभिन्न संस्कृतियों संग रामनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभूतपूर्व स्वागत होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग भी इस तैयारी में जुटा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शंख व डमरू वादन भी होगा. वहीं एयरपोर्ट से धर्मपथ, रामपथ होते हुए रेलवे स्टेशन तक कुल 40 मंचों पर लगभग 1400 से अधिक लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे. इसके साथ ही एयरपोर्ट सभा स्थल पर भी 30 लोक कलाकारों की ओऱ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रसधारा बहेगी. रास्ते में कुल 40 मंचों पर कलाकार न सिर्फ अपनी संस्कृति की छटा बिखरेंगे, बल्कि अपनी प्रस्तुतियों से प्रधानमंत्री और आगंतुकों को भी मंत्रमुग्ध करेंगे. संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने इसकी सारी तैयारी कर ली है. 

40 मंचों पर होंगे 1400 से अधिक कलाकार

यूपी संस्कृति विभाग ने पीएम के स्वागत की जोरदार तैयारी की है. प्रधानमंत्री के रोड शो के मध्य कुल 40 मंच बनेंगे, जिस पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी. एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 पर एक विशाल मंच होगा. वहीं एयरपोर्ट से साकेत पेट्रोल पंप के बीच पांच मंच होंगे. धर्मपथ पर 26 मंचों पर कलाकार अपनी भावपूर्व प्रस्तुति देंगे. राम पथ पर पांच, अरुंधती पार्किंग, टेढ़ी बाजार से रेलवे स्टेशन के मध्य तीन मंचों पर यूपी की संस्कृति की बयार बहेगी. 

शंख बजाकर होगा पीएम का जोरदार स्वागत
 
पीएम के कल अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या के वैभव मिश्र शंख वादन से रामलला की धरा पर पीएम का स्वागत करेंगे तो बाबा विश्वनाथ की धरा से आए मोहित चौरसिया डमरू वादन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे. मथुरा के खजान सिंह व महिपाल अपनी टीम संग बम रसिया की छाप छोड़ेंगे. इसके साथ ही मथुरा का लोकप्रिय मयूर नृत्य भी कई मंचों पर होगा. दीपक शर्मा, गोविंद तिवारी, माधव आचार्य समेत कई अन्य कलाकार अन्य मंचों पर भी अपनी टीम संग प्रस्तुति देंगे.  

सुगम सिंह शेखावत का होगा वनटांगिया नृत्य

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में अवधी, वनटांगिया व फरुवाही समेत अनेक संस्कृतियों के रंग में रामनगरी रंगी होगी. लखनऊ की रागिनी श्रीवास्तव व सुल्तानपुर के ब्रजेश पांडेय जहां अवधी लोकनृत्य से मन मोह लेंगे, वहीं गोरखपुर की सुगम सिंह शेखावत वनटांगिया नृत्य से परिचित कराएंगी. गोरखपुर के ही बृज बिहारी दुबे, विंध्याचल आजाद, अयोध्या के मुकेश कुमार फरुवाही और झांसी के जेके शर्मा अपनी टीम के साथ राई लोकनृत्य की अनुपम प्रस्तुति देंगे. 

चकरी नृत्य पर भी होगी प्रस्तुति

यूपी से इतर पीएम को अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दीदार होगा. यहां पलवल (हरियाणा) के रामवीर व फरीदाबाद के पालीनाथ बीन नृत्य की प्रस्तुति देंगे. राजस्थान के अकरम की प्रस्तुति के जरिए बहरूपिया विधा से लोग अवगत होंगे. राजस्थान की ही ममता चकरी नृत्य पर प्रस्तुति देंगी. मध्य प्रदेश के मनीष यादव बरेदी, मायाराम ध्रुवे गुदुमबाजा व सागर के सुधीर तिवारी लोकनृत्य के जरिए बधाई देंगे.

Ram Mandir Opening: भगवान राम की ससुराल नेपाल से आया पवित्र नदियों का जल, इसी से होगा रामलला का जलाभिषेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में NEET अभ्यर्थी छात्रा लापता, परीक्षा से पहले गायब, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप
महोबा में NEET अभ्यर्थी छात्रा लापता, परीक्षा से पहले गायब, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत: धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत, धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका

वीडियोज

Bollywood: मई का बॉक्स ऑफिस संग्राम... कौन बनेगा थिएटर्स की जान | Mysaa | Vrushakarma
Sapne Vs Everyone 2: Ambrish Verma का कमाल, एक दमदार और जरूर देखने वाली सीरीज
TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!
West Bengal Repolling: Diamond Harbour और Magrahat में फिर से मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव की काउंटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन, कहा- TMC जब भी कोर्ट गई, उसे...
बंगाल चुनाव की काउंटिंग को लेकर SC के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन, कहा- TMC जब भी कोर्ट गई, उसे...
लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी? पूरी तरह हो चुके हैं फिट! जानें क्या है ताजा अपडेट
आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी? जानें क्या है ताजा अपडेट
कभी बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त, जानें- एक्टर ने कैसे किया था रिएक्ट
कभी बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त, जानें- एक्टर ने कैसे किया था रिएक्ट
ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव-तेजस्वी सूर्या को बड़ी जिम्मेदारी
ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष, धर्मेंद्र-तेजस्वी को बड़ी जिम्मेदारी
'काउंटिंग ड्यूटी में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति गलत नहीं', TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'काउंटिंग ड्यूटी में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति गलत नहीं', TMC की याचिका पर SC की बड़ी टिप्पणी
Best Cities To Visit In 2026: 2026 में घूमने की है प्लानिंग तो जरूर करें इन 10 शहरों की सैर, कसम से आ जाएगा मजा
2026 में घूमने की है प्लानिंग तो जरूर करें इन 10 शहरों की सैर, कसम से आ जाएगा मजा
अल्फांसो से लेकर लंगड़ा और दशहरी तक... एक ही पेड़ में ऐसे उगा सकते हैं कई वैरायटी के आम
अल्फांसो से लेकर लंगड़ा और दशहरी तक... एक ही पेड़ में ऐसे उगा सकते हैं कई वैरायटी के आम
Embed widget