एक्सप्लोरर

Narendra Modi Birthday: 69 साल के हुए PM मोदी, गृह राज्य गुजरात में ऐसे मना रहे हैं जन्मदिन

HappyBdayPMModi: पीएम नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गए हैं। वो अपना जन्मदिन गृह राज्य गुजरात में मना रहे हैं। जहां पीएम मोदी ने नर्मदा बांधा का निरीक्षण किया और नर्मदा महाआरती में भी शामिल हुए।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर का जन्मदिन है। पीएम आज 69 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। जहां वे मां हीरा बा से आशीर्वाद लेने भी जा सकते हैं। सबसे पहले पीएम मोदी सरदार सरोवर बांध पहुंचे और बांध का निरीक्षण किया। नमामि देवी नर्मदे महोत्सव के तहत सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की महाआरती में हिस्सा लिया। पीएम गरुड़ेश्वर दत्त मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या खास क्या आम, हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।

PM Modi Birthday Live Updates:

  • पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध का जायजा लिया। इसके बाद मां से मिलने गांधीनगर जा सकते हैं।
  • अपने जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के केवडिया में हैं पीएम मोदी। 101 पंडितों के साथ नर्मदा बांध की पूजा करेंगे।

शाह ने मोदी को दी शुभकामनाएं

जहां गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, 'दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्ण योगदान है। मोदी जी ने एक रिफार्मिस्ट के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया।'

बीजेपी ने वीडियो शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई

बीजेपी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। ट्वीट कर लिखा, 'अपने जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में लगा देने वाले प्रधानसेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'

ममता बनर्जी ने भी दी बधाई

वही, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget