एक्सप्लोरर

PM Visit To Kanpur: पीएम मोदी 28 दिसंबर को दीक्षांत समारोह में जाएंगे IIT कानपुर, लोगों में मांगे सुझाव

पीएम मोदी आईआईटी कानपुर में 28 दिसंबर को दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. इसके लिए उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे हैं.

PM Modi Visit To IIT Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 दिसंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT कानपुर जाएंगे, जहां पर वे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. पीएम ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि इस महीने की 28 तारीख को IIT कानपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं. उन्होंने यह भी लिखा कि यह एक जीवंत संस्था है, जिसने विज्ञान और नवाचार की दिशा में अग्रणी योगदान दिया है. मैं सभी को सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं. बता दें कि सुझाव के लिए पीएम ने अपनी वेबसाइट का एक लिंक भी शेयर किया है. इस लिंक के माध्यम से कोई भी अपने सुझाव पीएम के साथ साझा कर सकता है. जानकारी के अनुसार पीएम इनमें से कुछ सुझावों को अपने भाषण में भी शामिल करेंगे.

कल पीएम का काशी दौरा

वहीं बताते चलें कि इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं. यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कानपुर के जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी को पत्र लिखकर मेट्रो परियोजना और आईआईटी-कानपुर के दीक्षांत समारोह का विवरण मांगा है. ज्ञात हो कि कानपुर का दौरा करने से पहले, पीएम मोदी कल 23 दिसंबर को कई विकास कार्यों को शुरू करने के लिए वाराणसी जाएंगे. वह यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क, करखियां में 'बनास डेयरी संकुल' की नींव रखेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की मदद से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा विकसित दुग्ध उत्पादों की अनुरूपता मूल्यांकन योजना को समर्पित एक पोर्टल और लोगो भी लॉन्च करेंगे.

 

PM Visit To Kanpur: पीएम मोदी 28 दिसंबर को दीक्षांत समारोह में जाएंगे IIT कानपुर, लोगों में मांगे सुझाव

यह भी पढ़ें-

Omicron: क्या फिर लगेंगी पाबंदियां? स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ये कदम उठाने के दिए निर्देश

PM Modi के प्रयागराज दौरे में लापरवाही बरतने वाले पुलिकर्मियों पर गिरी गाज, सब-इंस्पेक्टर समेत 9 सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget