एक्सप्लोरर

PM Modi Rishikesh Visit: पीएम मोदी ने पुष्कर सिंह धामी की दो बार पीठ थपथपाई, बताया ऊर्जावान मुख्यमंत्री

PM Modi Uttarakhand Visit: मोदी ने कहा कि सीएम धामी खुद एक फौजी के पुत्र हैं और उन्होंने उन्हें बताया है कि 'वन रैंक वन पेंशन' की 40 साल पुरानी मांग पूरी होने का बहुत लाभ उत्तराखंड की जनता को मिला है.

Narendra Modi Rishikesh Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की दो बार पीठ थपथपाई और उन्हें एक ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताया. ऋषिकेश में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में ऑक्सीजन संयंत्रों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी जब अपना संबोधन समाप्त कर वापस अपनी जगह पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पीठ थपथपा कर उनकी हौसला-अफजाई की.

बाद में कार्यक्रम की समाप्ति पर आयोजन स्थल से बाहर जाते समय एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी की पीठ थपथपाई. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को एक युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री बताते हुए 'मेरे मित्र' कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी खुद एक फौजी के पुत्र हैं और उन्होंने उन्हें बताया है कि 'वन रैंक वन पेंशन' की 40 साल पुरानी मांग पूरी होने का बहुत लाभ उत्तराखंड की जनता को मिला है.

धामी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की

इससे पहले धामी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और केदारनाथ पुनर्निर्माण जैसी म​हत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदेश को मिली हैं.

गौरतलब है कि इस साल 10 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाकर तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान सौंपी गई थी और इसके चार माह के भीतर ही दूसरा नेतृत्व परिवर्तन कर तीरथ सिंह की जगह पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बना दिया गया. धामी ने गत तीन जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला था.

यह भी पढ़ें-

BJP National Executive: वरुण गांधी और मेनका गांधी BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर

लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से क्या बात हुई? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC Election: महोबा में बूथ पर बीजेपी की पर्ची ले जाने का आरोप, सपा ने की शिकायत
यूपी एमएलसी चुनावः महोबा में बूथ पर बीजेपी की पर्ची ले जाने का आरोप, सपा ने की शिकायत
रोहिणी घावरी के मामले में चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ी! 2 नवंबर को फिर सुनवाई
रोहिणी घावरी के मामले में चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ी! 2 नवंबर को फिर सुनवाई
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget