एक्सप्लोरर

Man Vs Wild: हिंदी समझने के लिए बेयर ग्रिल्स ने अपनाई ये तकनीक, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने खोला राज

पीएम मोदी ने कहा, बेयर ग्रेल्स के साथ मेरी बातचीत में तकनीक का उपयोग किया गया था। जब भी मैं कुछ कहता, कुछ ही पल के भीतर इसका अंग्रेजी में अनुवाद हो जाता। अनुवाद उनके कान में एक छोटे से उपकरण के जरिए सुनाई देता, इससे हमारी बातचीत आसान हो गई।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्‍त को डिस्‍कवरी चैनल के मशहूर शो 'मैन वर्सेज वाइल्‍ड' में नजर आए थे। इस शो के दौरान 'मैन वर्सेज वाइल्‍ड' के होस्‍ट बेयर ग्रिल्‍स प्रधानमंत्री से अंग्रेजी में सवाल पूछ रहे थे और पीएम मोदी उनका हिंदी में जवाब दे रहे थे।

शो के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया में सवाल पूछना शुरू कर दिया कि बेयर ग्रिल्‍स ने पीएम मोदी की बात को कैसे समझा। इस बारे में पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में दोनों के बीच बातचीत के लिए तकनीक का विस्तृत इस्तेमाल किया गया।

Man Vs Wild: हिंदी समझने के लिए बेयर ग्रिल्स ने अपनाई ये तकनीक, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने खोला राज

प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'बेयर ग्रिल्स ने कान में एक बेतार उपकरण लगाया था, जब मैं बोलता था तो उपकरण तुरंत उसे अंग्रेजी में अनुवाद कर देता। मैं उनसे हिंदी में बात करता था और वह उसे अंग्रेजी में सुनते थे... इस प्रकार संवाद बहुत आसान हो गया। यह तकनीक का अद्भुत पहलू है।'

पीएम मोदी ने कहा कि लोग बड़ी उत्सुकता से पूछते, 'क्या उस एपिसोड को बाद में संपादित किया गया था? इस कड़ी के लिए कितनी बार शूटिंग की गई थी? लेकिन इसमें कोई राज नहीं है। कई लोगों के दिमाग में यह सवाल है इसलिए मैं इस राज पर से पर्दा उठाता हूं। वास्तव में इसमें कोई राज नहीं है। वास्तविकता यह है कि बेयर ग्रिल्स से बातचीत के लिए तकनीक का विस्तृत इस्तेमाल किया गया।'

Man Vs Wild: हिंदी समझने के लिए बेयर ग्रिल्स ने अपनाई ये तकनीक, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने खोला राज

पीएम ने कहा कि कार्यक्रम के प्रसारण के बाद बड़ी संख्या में लोग जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। मोदी ने कहा, 'आपको प्रकृति और वन्य जीवों से जुड़े स्थलों की यात्रा करनी चाहिए, जैसे मैंने पहले कहा था और मैं जोर देता हूं कि आपको अपनी जिंदगी में पूर्वोत्तर की यात्रा करनी चाहिए।'

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दौरान बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल के बीच से पैदल चले और पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर भी बात की। पीएम ने कहा कि, 'यदि हम प्रकृति से संघर्ष करते हैं तो यह प्रकृति के साथ सबके लिए खतरनाक होता है, लेकिन हम प्रकृति से संतुलन बना लेते हैं तो वह भी हमारी मदद करती है।'

Man Vs Wild: हिंदी समझने के लिए बेयर ग्रिल्स ने अपनाई ये तकनीक, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने खोला राज

बता दें कि उत्‍तराखंड के जिम कार्बेट पार्क में शूट किए गए शो के इस स्‍पेशल एपिसोड को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोगों ने जमकर देखा था। यह शो टेलिविजन की दुनिया में ट्रॉप ट्रेंडिंग में चला गया था। खुद बेयर ग्रिल्‍स ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget