एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी, राहुल और प्रियंका किसकी बात आई पसंद? शुभम की पत्नी ने बताया

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई. इस चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिस्सा लिया.

जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा पर प्रतिक्रिया दी. उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर निवासी ऐशान्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रायबरेली से सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केरल स्थित वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के संबोधन पर अपनी राय दी. ऐशान्या ने कहा कि प्रियंका और राहुल ने शुभम का भी नाम लिया. मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं. हालांकि मुझे उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सभी 26 लोगों के नाम लेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसका मुझे दुःख है.

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने आज सब कुछ विस्तार से कहा. पहलगाम हमले के ठीक बाद, विपक्ष ने सवाल किया कि सरकार कुछ क्यों नहीं कर रही है. फिर ऑपरेशन सिंदूर हुआ. जब ऑपरेशन रोक दिया गया, तो उन्होंने फिर सवाल करना शुरू कर दिया कि हम कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं.

शुभम की पत्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार वह सब कुछ कर रही है जो वह कर सकती है, उसे बार-बार अपने कार्यों को साबित करने की आवश्यकता नहीं है.

'एक बात जिसने मुझे सबसे ज्यादा आहत किया...'

उन्होंने कहा कि एक बात जिसने मुझे सबसे ज्यादा आहत किया, वह यह थी कि प्रधानमंत्री ने उन 26 लोगों का कोई जिक्र नहीं किया. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उन 26 पीड़ितों का उल्लेख किया और मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करती हूं. मुझे उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री उन 26 लोगों का जिक्र करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

ऐशान्या ने कहा कि युद्धविराम को रोकना हमारे सशस्त्र बलों और सरकार का निर्णय रहा होगा और किसी तीसरे देश की इसमें कोई भूमिका नहीं रही होगी. हमारा देश अपने निर्णय लेने में सक्षम है.'

सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी को पीटा तो अखिलेश यादव बोले- मैं नहीं चाहता कि.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget