एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का ममता पर हमला, कहा- दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है, मेरे संपर्क में हैं 40 विधायक

पीएम ने ममता बनर्जी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें सीएम ने मोदी को कंकड़ वाला रसगुल्ला खिलाने की बात कही थी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने सेरमपुर की रैली में कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी के कई विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं। उन्होंने दावा किया टीएमसी के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। पीएम मोदी का यह बयान बंगाल की राजनीति में काफी उथल-पुथल पैदा कर सकता है।

चारों तरफ कमल खिलेगा

पीएम ने ममता बनर्जी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें सीएम ने मोदी को कंकड़ वाला रसगुल्ला खिलाने की बात कही थी। मोदी ने कहा कि जिस देश की मिट्टी में बड़े-बड़े महापुरुषों ने जन्म लिया, वहां का कंकड़ वाला रसगुल्ला भी मेरे लिए प्रसाद की तरह होगा।  मोदी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात करने वाली दीदी, बस इतना समझ लो, ये देश की जनता गलती माफ कर सकती है लेकिन विश्वासघात को माफ नहीं कर सकती। दीदी, आपकी जमीन खिसक चुकी है और देख लेना कि जब 23 तारीख को नतीजे आएंगे और जब चारों तरफ कमल खिलेगा तो तुम्हारे विधायक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे। आज भी आपके 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं। दीदी आपका बचना मुश्किल है क्योंकि आपने विश्वासघात किया है।'

रसगुल्ले का इंतजार

मोदी ने कहा कि दीदी ने माटी और मानुष की बातें कही थीं लेकिन दीदी ने माटी को छोड़ दिया है। दीदी ने घोषणा की है कि वह बंगाल की मिट्टी और पत्थरों से बना रसगुल्ला खिलाना चाहती हैं। वाह, क्या सौभाग्य है, जिस मिट्टी पर रामकृष्ण परमहंस पैदा हुए, जिस मिट्टी पर स्वामी विवेकानंद पैदा हुए, चैतन्य महाप्रभु पैदा हुए, जगदीशचंद्र बसु हुए, नेताजी सुभाष बाबू हुए, श्यामाप्रसाद मुखर्जी पैदा हुए। मोदी ने कहा, 'ऐसे अनगिनत महापुरुष जिनके चरणों की धूल बंगाल की माटी रही है, उसका रसगुल्ला मोदी के लिए मिलेगा, यह तो मोदी के लिए प्रसाद होगा। दीदी मेरा भाग्य खुल जाएगा क्योंकि मेरे लिए मिट्टी प्रेरणा है, ऊर्जा है दीदी। मैं इंतजार करूंगा, बंगाल के मिट्टी के रसगुल्ले के लिए।दीदी आपने यह भी कहा है कि रसगुल्ले में यहां के पत्थर भी होंगे तो मैं इसका भी आभारी हूं। पत्थर भेजेंगी तो यहां के नागरिकों के माथे फूटने से बचेंगे क्योंकि इन्हीं पत्थरों से टीएमसी के गुंडे यहां के नागरिकों का माथा फोड़ते हैं।'

मोदी और EVM को दे रहे गाली

पीएम मोदी ने कहा, 'पूरा देश इस बार कह रहा है कि पश्चिम बंगाल नए भारत के निर्माण के लिए इस बार ऐतिहासिक जनादेश दे रहा है। आपके इस प्यार, आशीर्वाद के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।' उन्होंने कहा कि हर चरण के साथ महामिलावट करने वालों का दिल बैठ जाता है, धड़कने लग जाता है। वे घबराए हुए भी हैं और बौखलाए हुए भी हैं। इसलिए पहले जो सिर्फ मोदी को गाली देते थे अब धीरे-धीरे ईवीएम को गाली देना शुरू कर दिया है। इस चुनाव में या तो मोदी को गाली दो या ईवीएम को गाली दो। यही इनके चुनाव प्रचार का तरीका है।

पीएम मोदी का ममता पर हमला, कहा- दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है, मेरे संपर्क में हैं 40 विधायक

पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया है

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं कहूंगा, ममता दीदी, लोकतंत्र ने ही आपको यह पद दिया है। आप लोकतंत्र को स्वीकार कीजिए। आपने पश्चिम बंगाल की जनता को धोखा दिया, लेकिन अब लोकतंत्र को धोखा मत दीजिए। दीदी, आप और आपके कार्यकर्ता और आपके गुंडों की टोली...चाहे जितना दम लगा ले, चाहे जितना हिंसा कर ले, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget