एक्सप्लोरर

हरदोई-लखनऊ की सीमा पर बनेगा मेगा टेक्सटाइल पार्क, 10 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद

UP News: पीएम मित्र पार्क योजना के तहत लखनऊ और हरदोई की सीमा पर बनने वाला मेगा टेक्सटाइल पार्क अब तेजी से आकार ले रहा है. पार्क का विकास, संचालन और विपणन त्रिपल पी मोड पर होगा.

Hardoi News: प्रधानमंत्री मित्र मेगा टेक्सटाइल और परिधान पार्क (पीएम मित्र पार्क) योजना के तहत लखनऊ और हरदोई की सीमा पर बनने वाला मेगा टेक्सटाइल पार्क अब तेजी से आकार ले रहा है. योगी सरकार ने इसके विकास के लिए मास्टर डेवलपर की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पार्क का विकास, संचालन और विपणन सब कुछ पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर होगा.

भारत सरकार की पीएम मित्र योजना के अंतर्गत यह पार्क देश के प्रमुख वस्त्र और परिधान केंद्रों में से एक होगा. इस योजना के तहत मास्टर डेवलपर को 50 वर्षों की अवधि के लिए पार्क के विकास, निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी. केंद्र सरकार और योगी सरकार मिलकर इस परियोजना को आगे बढ़ा रही हैं. मास्टर डेवलपर को सरकार दो चरणों में 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी देगी. इस पार्क से लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और इससे एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

DBTFO मॉडल पर तैयार किया जाएगा पार्क
इस पार्क को डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर (डीबीएफओटी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा. मास्टर डेवलपर पार्क का डिजाइन तैयार करेगा, निर्माण करेगा और इसे संचालित करेगा. वहीं, रियायत अवधि खत्म होने के बाद पार्क का स्वामित्व और संचालन राज्य सरकार के पास वापस आ जाएगा. पार्क के संचालन और प्रबंधन के लिए “पीएम मित्र पार्क उत्तर प्रदेश लिमिटेड” नाम से एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) बनाई गई है. इस एसपीवी में 51% हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की और 49% भारत सरकार की होगी.

पार्क के विकास से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि इस परियोजना के तहत पार्क में आंतरिक सड़कें, विद्युत आपूर्ति, जल और अपशिष्ट जल प्रबंधन, श्रमिकों के लिए हॉस्टल, फैक्ट्री शेड, कौशल विकास केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाएं और वेयरहाउसिंग जैसी तमाम सुविधाएं विकसित की जाएंगी. मास्टर डेवलपर इन सुविधाओं को अपने जोखिम और खर्चे पर विकसित करेगा. वहीं, प्रदेश सरकार इंडस्ट्रियल यूनिट्स को भूमि लागत, स्टांप ड्यूटी, पावर सब्सिडी, इंट्रेस्ट सब्सिडी जैसी सुविधाओं में छूट देगी ताकि निवेशकों को आकर्षित किया जा सके.

1000 एकड़ भूमि पर बनेगा पार्क
यह पार्क उत्तर प्रदेश के रहमानखेड़ा कृषि फार्म की 1000 एकड़ भूमि पर बनेगा. इस भूमि को एसपीवी को 99 वर्षों की लीज पर हस्तांतरित कर दिया गया है. यही नहीं, राज्य सरकार चार लेन की सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करेगी ताकि पार्क का विकास निर्बाध रूप से हो सके.

पीएम मित्र पार्क की स्थापना से न सिर्फ टेक्सटाइल सेक्टर को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी औद्योगिक विकास, रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे. पार्क के विकास के लिए अंतिम मंजूरी योगी कैबिनेट से ली जाएगी. इसके बाद ही मास्टर डेवलपर के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी और पार्क का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा.

वस्त्र और परिधान उद्योग का हब बनेगा यूपी
इस परियोजना का उद्देश्य न केवल प्रदेश को वस्त्र और परिधान उद्योग का हब बनाना है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को साकार करना भी है. पीएम मित्र पार्क बनने से देश में निर्यात बढ़ेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. योजना का लाभ आसपास के किसानों और श्रमिकों तक भी पहुंचेगा क्योंकि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. यह पार्क यूपी की औद्योगिक तस्वीर को नया रंग देने वाला साबित होगा.

ये भी पढ़ें: चमोली में पुल के टूटने के मामले मे एक्शन, CM धामी के निर्देश पर PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget