एक्सप्लोरर

Piyush Jain Arrested: GST इंटेलिजेंस ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन को किया गिरफ्तार, घर से मिले 257 करोड़ कैश

Piyush Jain Arrest: इत्र कारोबारी पीयूष जैन को जीएसटी इंटैलिजेंस ने कारोबारी को कन्नौज से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीयूष की 300 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं.

Piyush Jain Arrest: इत्र कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया है. जीएसटी इंटेलिजेंस ने कारोबारी को कन्नौज से गिरफ्तार किया है. पीयूष जैन से 257 करोड़ रुपये कैश मिले थी. आज भी उनके घर छापेमारी हुई थी, जिसमें एक बैग में 300 चाबियां मिली थी. वहीं पीयूष के पास से 300 करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं. साथ ही मुंबई और दुबई में भी संपत्ति का पता चला है. इसके अलावा करोड़ों रुपये का सोना बरामद किया गया है. 

इससे पहले पीयूष जैन के घर मैराथन छापेमारी हुई. कई खुलासे हुए. छापेमारी के दौरान कारोबारी पीयूष जैन के घर से बैग में 300 चाबियां मिली हैं. जानकारी के मुताबिक पीयूष जैन ने एक ही कैंपस में चार घर बना रखे हैं और वहां एक तहखाना भी है, अब इस तहखाने को खोलने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक पीयूष जैन के यहां से अब तक की छापेमारी में 257 करोड़ रुपये कैश बरामद हो चुका है.
 
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज वाले घर में इनकम टैक्स और जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग की छापेमारी चल रही है. कानपुर से 177 करोड़ की बरामदगी के बाद अब कन्नौज के घर पर सबकी नजर है कि यहां से नोटों का कितना बड़ा खजाना निकलने वाला है. फिलहाल कन्नौज वाले घर से अबतक क्या बरामद हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. कन्नौज के जैन स्ट्रीट इलाके की तंग गलियों में कारोबारी पीयूष जैन का जो घर बना है. उसमें जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी अब भी बंद नहीं हुई है. सबसे बड़ी खबर तो ये है कि 177 करोड़ के नोट मिलने के बाद भी ये छापेमारी अभी 2-3 दिनों तक और चलने वाली है. अभी भी घर के एक गेट को छोड़कर बाकी सभी दरवाजे सील हैं. हर गेट पर CGST एक्ट 2017 के सेक्शन 67 का जिक्र करते हुए सील करने का नोटिस चस्पा है.

चर्चा का विषय बनी छापेमारी
यूपी चुनाव से पहले ये छापेमारी यूपी में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. इस घर से कितनी दौलत और निकलेगी ये जानने की दिलचस्पी यूपी के आम जन से लेकर नेताओं तक में है. लिहाजा इस घर के बाहर एबीपी न्यूज की टीम भी लगातार तैनात है. कल शाम भी घर के भीतर से तोड़फोड़ की आवाजें सुनाई दे रही थीं. जानकारी के मुताबिक जहां-जहां नोट छिपाए गए हैं उन जगहों को तोड़ा जा रहा है. इन्कम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने पीयूष जैन के दोनों बेटे प्रत्यूष जैन और मोलू जैन को भी घर के अंदर लेकर आई और उनसे पूछताछ हो रही है.

ये भी पढ़ें

कन्नौज: पीयूष जैन के घर छापेमारी जारी, एक बैग से मिलीं 300 चाबियां, अब तक 257 करोड़ कैश मिला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget