एक्सप्लोरर

Pilibhit Suicide Case: पीलीभीत में घरेलू कलह बनी जानलेवा, सभासद की दो बेटियों ने जहर खाकर की खुदकुशी

Suicide Case: सीओ पूरनपुर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दो बहनों के जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का मामला संज्ञान में आया है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है.

UP Suicide Case: पीलीभीत में पूरनपुर नगर पालिका परिषद के सभासद की दो बेटियों ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है. दो सगी बहनों की मौत से मोहल्ले में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. एएसपी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

सभासद की दो बोटियों ने जहर खाकर दी जान

सीओ पूरनपुर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दो बहनों के जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का मामला संज्ञान में आया है. घटना की जानकारी पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों और मोहल्लेवालों से पूछताछ की है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है. तफ्तीश में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभासद आसिम रजा कोतवाली पूरनपुर नगर के मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी में रहते हैं.

घरेलू कलह बताया जा रहा है घटना का कारण

खुदकुशी करने वाली बड़ी बेटी कशिश की उम्र 20 वर्ष है. 18 वर्षीय बेटी मुन्नी ने भी जहर खाकर जान दी है. दो बेटियों की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है. जहर के सेवन से दोनों बहनों की हालत बिगड़ने लगी. परिजन आनन फानन सीएचसी ले गए. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया. शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी पूरनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई. शुरुआत में परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. समझाने बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम को राजी हो गए. बताया जाता है कि दोनों बहनों ने घरेलू कलह में घातक कदम उठाया.

Dhirendra Shastri: जान से मारने की धमकी पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'ऐसे वाहियात लोगों का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget