एक्सप्लोरर

Pilibhit News: पीलीभीत में महिला से टप्पेबाजी, कहा- 'परिवार पर संकट है, जेवर दे दो, 10 कदम दूर होंगे देवी के दर्शन'

Pilibhit News: पीड़ित महिला ने बताया कि युवक ने परिवार पर विपत्ति आने की बात कही तो वो डर गईं और अपने जेवर, मोबाइल उसे दे दिया. आरोपी ने कहा कि 'दस कदम आगे चलो वहां तुम्हें देवी के दर्शन होंगे.'

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) में महिला सामुदायिक केंद्र में महिला एएनएम (ANM) के साथ टप्पेबाजी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां महिला के परिवार पर विपत्ति आने का भय दिखाकर बदमाश उनसे सारे जेवर, मोबाइल फोन और नगदी लेकर फरार हो गए. पुलिस (Police) ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. टप्पेबाजी की ये घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है. जिसके बाद पुलिस अब आरोपियों की तलाशी में जुट गई है. 

दरअसल, पूरनपुर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर महिला समुदायिक केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात महिला कुशम टप्पेबाजी की शिकार हो गईं. खबर के मुताबिक चार बाइक सवार लोग आए, इनमें से एक युवक उनके पास आया और कहा कि तुम्हारा पति और तुम्हारी मां बीमार हो जाएंगी, तुम्हारे परिवार पर विपत्ति आने वाली है अपने सारे जेवर और मोबाइल दे दो. इसके बाद उन्होंने अपना सारा सामान उस युवक को दे दिया, जिसके बाद वो फरार हो गए. 

महिला को दिखाया विपत्ति आने का डर

पीड़ित महिला ने बताया कि इस युवक ने जब उनके परिवार पर विपत्ति आने की बात कही तो वो डर गईं और उन्होंने अपने जेवर और मोबाइल फोन उसे दे दिया. आरोपी ने कहा कि दस कदम आगे चलो वहां तुम्हें देवी के दर्शन होंगे और फिर सब ठीक हो जाएगा. दस कदम चलने के बाद जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो दो बाइक पर चार युवक उनके जेवर और मोबाइल लूटकर भाग गए. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता परिवार को संकट से मुक्ति दिलाने और भगवान के दर्शन के नाम पर अपना सब कुछ गंवा बैठी. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तस्वीर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला को गुमराह करके उसका मोबाइल और जेवर छीन लिया गया है. महिला की शिकायत पर इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है.

एसपी पीलीभीत अतुल शर्मा ने कहा कि ये पूरनपुर थाना की घटना है. जिसमें महिला को 2 से 3 अज्ञात बदमाशों ने बहला फुसला कर उसके पति की बीमारियों का डर दिखाकर उसके जेवरात और मोबाइल लेकर चंपत हो गए. पीड़ित महिला की दी गई सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. मौके से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'ना नौ मन गेहूं हो ही, ना राधे गमन जाएंगे', जातीय जनगणना पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा सपा पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget