एक्सप्लोरर

Pilibhit: लोगों ने खोली 3 करोड़ 81 लाख की लागत से बन रही सड़क की हकीकत, उखड़ने पर निकल रही मिट्टी

पूरनपुर से भगवंतापुर होकर टांडा छत्रपति सहित अन्य गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण लगभग किया जा रहा है. राहगीरों ने 3 सेकंड में ही बन रही सड़क की गुणवत्ता को सामने ला दिया.

Pilibhit News: पीलीभीत से सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है. 3 करोड़ 81 लाख की लागत से निर्माण हो रही सड़क की गुणवत्ता का सच राहगीरों ने 3 सेकंड में उजागर कर दिया. लोगों ने हाथ से ही नवनिर्मित मार्ग का बजरी और कोलतार उखाड़ दिया. विभागीय भ्रष्टाचार की पोल खोलती तस्वीर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क की लंबाई लगभग 7 किलोमीटर और लागत तीन करोड़ 81 लाख है. एई सड़क निर्माण में धांधली की बात स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा कि बिना धूल हटाए ही सड़क डाल दी गई थी. इसलिए ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जा रही है. 

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की लोगों ने खोली पोल 

पूरनपुर से भगवंतापुर होकर टांडा छत्रपति सहित अन्य गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण लगभग किया जा रहा है. राहगीरों ने 3 सेकंड में ही बन रही सड़क की गुणवत्ता को सामने ला दिया. सड़क निर्माण में मानकों को ताक पर रखकर पत्थर, बजरी और कोलतार मिट्टी पर डाला जा रहा है. नई सड़क उखेड़ने पर नीचे मिट्टी निकल रही है. सड़क नीचे मिट्टी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग सड़क निर्माण पर सवालिया निशान उठाकर हाथों से सड़क खोद रहे हैं. गौरतलब है कि पहले भी पीडब्ल्यूडी की कई सड़कों में मनमानी बरती गई थी. भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है.

Khatauli Bypoll: खतौली उपचुनाव के लिए सपा गठबंधन से RLD ने तय किया उम्मीदवार, जानिए किसे मिल सकता है टिकट

विभागीय इंजीनियर और ठेकेदार की मिलीभगत?

सवाल उठता है कि सड़क निर्माण के दौरान विभागीय इंजीनियर क्या करते रहते हैं या फिर ठेकेदार और इंजीनियर की मिलीभगत से घोटाला हो रहा है. मामले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी अब कार्रवाई की बात कह रहे हैं. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीलीभीत के सहायक अभियंता शैलेंद्र चौधरी सहायक ने बताया कि सड़क का निर्माण वीके कन्सट्रक्शन कंपनी कर रही है. सड़क के जिस हिस्से का वीडियो वायरल हुआ है, वहां पर ड्रस्ट का स्ट्रीट मटेरियल गिरा हुआ था. उसने बिना सफाई किए ही लेपन का कार्य कर दिया. सरफेस उखड़ने का हमने संज्ञान लेते हुए खराब पोर्शन को उखड़वा कर दोबारा सही कराया जा रहा है. विभाग भुगतान नहीं करेगा जब तक कार्य से हम संतुष्ट नहीं हो जाते हैं. ठेकेदार पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी. उसके खिलाफ लिखा भी जाएगा. काम की लागत तीन करोड़ 81 लाख रुपए है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget