एक्सप्लोरर

बुर्का पहनकर फेंका था LLB छात्रा पर तेजाब, एनकाउंटर के बाद दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Pilibhit Acid Attack: यूपी के पीलीभीत में एलएलबी छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस आरोपी को जैसे ही पकड़ने गई तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया.

Pilibhit Acid Attack News: पीलीभीत में एलएलबी छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले मुख्य आरोपी के साथी को भी मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, जिसमें एक हेलमेट पहना है. वहीं मुख्य आरोपी बुर्का पहने नजर आ रहा है.

अभी भी पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है. एसिड डालने की वजह बताते हुए आरोपी ने पुलिस को बताया कि छात्रा से उसकी रात रात भर बात होती थी और कुछ दिनों से उसने बात करना बंद कर दिया था. वहीं 8000 रुपये का तकादा सबके सामने कर मुझे बेइज्जत करती थी. इसलिए बुर्का पहनकर उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया. 

पुलिस मुठभेड़ में तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार 

दरअसल 13 अगस्त को एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की छात्रा पिंकी पाल वकील ओमप्रकाश के साथ कचहरी से अपने गांव रमपुरा जा रही थी. तभी रिछोला चौकी के पास थाना गजरौला क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों ने छात्रा और वकील पर एसिड अटैक कर दिया, जिससे दोनों लोग घायल हो गए. फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बुर्का पहन कर फेंका एसिड

पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर बुर्के में एक युवक दिखा. पुलिस इसी को लेकर तफ्तीश करने लगी. 15 अगस्त को जैसे ही थाना गजरौला क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि एक आरोपी फरार हो गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम अतुल कुमार है और वह विधि 4th सेमेस्टर का छात्र है.

इसलिए बनाया छात्रा के ऊपर तेजाब फेंकने का प्लान

छात्रा पिंकी पाल और वह एक वकील के यहां काम सीखते हैं. अतुल ने बताया कि छात्रा पहले पूरी रात बात करती थी. कुछ समय पहले उसने छात्रा से ₹8000 उधार लिए थे, अब छात्रा लगातार सबके सामने दिए गए उधर रुपए वापस मांग रही थी, जिससे उसकी बेइज्जती हो रही थी. उसने अपने दोस्त सतीश के साथ मिलकर एक योजना बनाई. उसने पिंकी पाल के ऊपर चेहरा खराब कर देने के उद्देश्य से तेजाब फेंका था, जिससे की छात्रा डर जाए और कचहरी आना छोड़ दे.

तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

घटना वाले दिन अतुल ने बुर्का पहना और सतीश ने बाइक चलाई. पीछा करके अतुल ने छात्रा पर तेजाब फेंका था. फिलहाल आरोपी अतुल का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं आज दूसरे आरोपी सतीश को भी एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया है. सतीश के पैर पर में गोली लगी है. अभी पुलिस को तेजाब देने वाले तीसरे आरोपी की तलाश है.

ये भी पढ़ें: UP By Election: उपचुनाव से पहले चढ़ा सीसामऊ सीट का सियासी पारा, समाजवादी पार्टी ने BJP को इस मुद्दे पर घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget