एक्सप्लोरर

Pilibhit News: लाइव मर्डर की रील बनाने के लिए खौफनाक साजिश, इलाके में बड़ा गुंडा बनना चाहता था आरोपी

Pilibhit News: पीलीभीत में एक युवक ने इलाके में अपने नाम की दहशत फैलाने और बड़ा गुंडा बनने के लिए खौफनाक कदम उठाया. आरोपी ने किशोर का अपहरण कर लाइव हत्या की साजिश रची.

Pilibhit Video Viral: अपराध की दुनिया में कदम रखने और इलाके में दहशत कायम करने के लिए एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया. इस युवक ने लोगों के दिलों में अपना डर बिठाने के एक युवक का लाइव मर्डर कर उसकी रील बनाने की साजिश रची. इसके लिए बाकायदा उसने एक किशोर को अपहरण किया और जंगल में ले जाकर मारपीट की वो उसकी मौत का वीडियो बना ही रहा था कि तभी कुछ लोग जंगल में पहुंच गए और किशोर की जान बच गई. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आमडार के निवासी वेद प्रकाश ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि दिनांक 11 जुलाई को नगरा चौराहे पर उनका नाबालिग पुत्र बाल कटवाने गया था. वहां पास के ही गांव शाहपुरा का सोमपाल अपने एक साथी के साथ मौजूद था. वह वेद प्रकाश के बेटे को बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया. जंगल में पहुंचते ही उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी और दूसरा साथी वीडियो बनाने लगा. वो गुस्से में कह रहा था कि उसे ऐसा बदमाश बनना है, जिससे इलाके में दहशत हो. वो लाइव मर्डर वीडिया बनाकर वायरल करेगा.

ग्रामीणों ने बचाई किशोर की जान

बताया जा रहा है कि जब आरोपी सोमपाल किशोर की पिटाई कर रहा था तभी वहां कुछ ग्रामीण पहुंच गए, जिसके बाद वो अपने साथी के साथ वहां से भाग गया. घटना के बाद नाबालिग डर गया और कुछ नहीं बताया लेकिन आरोपियों ने 3 दिन पहले यह वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद वेद प्रकाश को पूरी जानकारी हुई और उन्होंने तहरीर दी है. अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने की अपील की है.

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक को पीटते हुए वीडियो बनाया गया है. इस वीडियो में एक युवक दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है. आरोप है कि हत्या कर लाइव वीडियो खौफ फैलाने के लिए बनाया गया है. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है.

Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन की लगी लॉटरी! गुजरात के कारोबारी ने दिया नौकरी का ऑफर, मिलेगी इतनी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Rajya Sabha Chunav Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
मीरापुर में चंदन चौहान के जाने से बदला समीकरण, 2027 में बीजेपी गठबंधन के सामने क्या चुनौती?
मीरापुर में चंदन चौहान के जाने से बदला समीकरण, 2027 में बीजेपी गठबंधन के सामने क्या चुनौती?
बुढ़ाना में RLD का वोट कहां गया? 2022 और 2024 के आंकड़े खोल रहे बड़ा राज, 2027 पर पड़ेगा असर!
बुढ़ाना में RLD का वोट कहां गया? 2022 और 2024 के आंकड़े खोल रहे बड़ा राज, 2027 पर पड़ेगा असर!
UP राज्यसभा चुनाव: अखिलेश का एक और सरप्राइज बाकी, BJP को लगेगा बड़ा झटका?
UP राज्यसभा चुनाव: अखिलेश का एक और सरप्राइज बाकी, BJP को लगेगा बड़ा झटका?

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
दिल्ली की इस मार्केट में नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में व्यापारियों का 'No UPI Day'
दिल्ली की इस मार्केट में नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में 'No UPI Day'
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget