एक्सप्लोरर

Pilibhit News: पीलीभीत में पटाखा बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबी तीन सगी बहनें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पटाखा बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट के कारण एक दो मंजिली इमारत ढह गई जिसमें तीन बहनें फंस गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP News: पीलीभीत (Pilibhit) में घर में रखी आतिशबाजी में आग लगने से हुए ब्लास्ट के कारण दो मंजिला मकान भर-भराकर गिर (Building Collapsed) गया. हादसे में तीन सगी बहनें मकान के मलबे में दब गईं. पटाखों के धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.  मलबे में दबी तीनों बहनों को निकाल लिया गया है और उनकी हालत गंभीर है. उन्हें जिला अस्पता भर्ती कराया गया है. 

पटाखा बनाने के दौरान हुआ हादसा

थाना जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जोश टोला में मिर्जा नाम के शख्स पटाखे का कारोबार करते हैं. मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे. इस दौरान उनकी बेटियां नगमा, सानिया और निशा पटाखा बना रही थी. उसी दौरान पास के रहने वाले लोगों को तेज से धमाके की आवाज सुनाई दी. इसके बाद लोग दौड़कर मकान पर पहुंचे तो देखा दो मंजिला मकान के भीतर से चीख पुकार की आवाज आ रही थी.  कुछ देर बाद दो मंजिला मकान धमाकों की आवाज से जमींदोज हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में मलबे के नीचे दबी तीनों बहनों को निकालकर जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उनकी हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया. मामले की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Kanwar Yatra 2022: शाहजहांपुर में जेल अधिकारी भी कर रहे हैं कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, जलपान और फल देकर किया स्वागत

धमाके से हिला पड़ोसियों का भी घर

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दोनों बहने लगभग 90 फीसदी जल चुकी हैं जिनको बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. गांव की ही महिला चश्मदीद समा ने बताया, ' बहुत तेज धमाकों की आवाज हुई और पड़ोसी का मकान पूरी तरह से भरभरा कर गिर गया. जब तक मैं वहां पहुंची तब तक घर में काम कर रही लड़कियां मलबे में दब गई थीं. जिसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई. मेरी समझ में नहीं आया कि मैं क्या कर सकती हूं. मेरा घर भी पूरी तरह से हिल गया. उसके बाद पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली भी कराया. '

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि घर में आतिशबाजी का काम होता है. पटाखे की पेटी रखी हुई थी. अचानक उसमें विस्फोट हो गया. मकान ढह गया जिसमें तीन  बहनें जल गईं.  उनको निकाला जा चुका है. फॉरेंसिक टीम मौके की जांच करेगी. 

ये भी पढ़ें -

Ram Mandir: नाग पंचमी से रामलला परिसर में पड़ा झूला, श्रद्धालुओं को होंगे भगवान के अलौकिक दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget