एक्सप्लोरर

UP Flood: संभल में उफनाई नदी को पार करते समय पलटी पिकअप, लोगों की मदद से बची सवार की जान

UP News: संभल में वॉल पेंट से लदी एक पिकअप उफनाई सोत नदी को पार करते समय उसके बहाव में बह गई. जिसे बाद में जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोत नदी के तेज बहाव में उसे जबरदस्ती पार कर रहा एक पिकअप वाहन पलट गया. हादसा उस वक्त हुआ जब उफान पर बह रही सोत नदी को कुछ लोग ट्रैक्टर की मदद से पार कर रहे थे. उसी दौरान बहाव को कम आंक कर एक मैक्स पिकअप लोडर गाड़ी उसमें उतर गई. जो कुछ दूर जाने के बाद बहाव की चपेट में आकर पलट गई.

वॉल पेंट ले जा रही पिकअप गाड़ी में सवार लोगों ने गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई, इसके बाद जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से बाढ़ के पानी में फंसी गाड़ी को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकल लिया गया. फिलहाल राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. यह घटना संभल के बनियाठेर थाना इलाके के थरेसा जय सिंह गांव के पास सोत नदी की बताई जा रही है.

चेज बहाव में बही पिकअप

दरअसल लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदियां उफान पर बह रही हैं. वहीं कुछ का पानी सड़कों पर आ चुका है. ऐसे में यूपी के संभल में बनियाठेर थाना इलाके में थरेसा जय सिंह गांव के पास सोत नदी का पानी पंवासा मार्ग पर आ गया है. नदी का बहाव तेज होने के बाद भी कई लोग जबरदस्ती उसे पाल करने की कर रहे हैं. इसी क्रम में जब एक लोडर गाड़ी सवार ने नदी को पार करने की कोशिश की तो वह नदी के तेज बहाव में पलट गई.

जेसीबी की मदद से निकाली गई बाहर

फिलहाल वाहन में बैठे लोगों ने किसी तरह गाड़ी से निकल कर जान बचाई. तेज बहाव के चपेट में आने के बाद पलट जाने पर आसपास खड़े लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को मदद कर बाहर निकाला. जिसके बाद जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से पिकअप गाड़ी को सीधा किया गया. पिकअप गाड़ी के मालिक का कहना है कि इस गाड़ी में लगभग 5 लाख रुपए की कीमत का वॉल पेंट भरा हुआ था. गाड़ी के पलट जाने से काफी नुकसान हुआ है लेकिन गनीमत यह रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

यह भी पढ़ेंः 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में किसको कितनी सीट? अखिलेश यादव ने बताया कैसे होगा INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget