एक्सप्लोरर

फूलपुर से नामांकन करने वाले कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पार्टी ने पद से हटाया, सपा को दिया है समर्थन

Phulpur By Election 2024: फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के नामांकन करने से उहापोह की स्थिति पैदा हो गई. हालांकि अब कांग्रेस ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

Phulpur Bypoll Election 2024: प्रयागराज (गंगापार) से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को विधानसभा उप चुनाव में फूलपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया. इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुरेश चंद्र यादव को पद से हटा दिया.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने यादव के नाम जारी एक पत्र में कहा, "पार्टी नेतृत्व के निर्णय के विरुद्ध फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में 'इंडिया गठबंधन' प्रत्याशी के विरोध में नामांकन पत्र दाखिल करने पर आपको जिला कांग्रेस कमेटी प्रयागराज (गंगापार) के पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है."

अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सुरेश चंद्र यादव को पद से हटाए जाने के साथ ही उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है. इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव में फूलपुर से विधायक प्रवीण पटेल के सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. 

'इंडिया गठबंधन' ने इस सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के नेता मुज्तबा सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है. नामांकन पत्र दाखिल करने का आज (25 अक्टूबर) अंतिम दिन था और मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी की तीन जिला इकाइयां- गंगापार, यमुनापार और शहर है. इससे पहले गुरुवार (24 अक्टूबर) को कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह इन नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी और सपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी.

इससे एक दिन पूर्व समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि 'इंडिया गठबंधन' के सभी उम्मीदवार उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह "साइकिल" पर चुनाव लड़ेंगे.

इसके बाद जिले के गंगापार झूंसी के ग्राम सोनौटी के रहने वाले सुरेश चंद्र यादव ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट में फूलपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया था.

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को कोर्ट से बड़ा झटका, ASI सर्वे की याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Muzaffarnagar: ईरान-इजरायल तनाव और धार्मिक नेता के निधन पर शिया समुदाय का फैसला, इस बार सादगी से मनाई जाएगी ईद
ईरान-इजरायल तनाव और धार्मिक नेता के निधन पर शिया समुदाय का फैसला, इस बार सादगी से मनाई जाएगी ईद
Greater Noida News: खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, खाली खेत में जमा पानी बना काल
ग्रेटर नोएडा: खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, खाली खेत में जमा पानी बना काल
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget