एक्सप्लोरर

देश में केसरिया लहर, जनता ने वोट देकर कहा 'चौकीदार PURE है'

लोकसभा चुनाव 2019 के रुझानों में मोदी की सुनामी दिखी। भाजपा और उनके सहयोगियों को अबतक मिले रुझानों में 350 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

नई दिल्ली,एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। वोटों की गिनती जैसे ही शुरु हुई भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने बढ़त बना ली। 542 सीटों के रुझान के मुताबिक एनडीए 350 सीटों पर आगे है। 2014 की ही तरह नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार है। देश की जनता ने फिर मोदी सरकार के बनने का रास्ता प्रशस्त कर दिया। ''चौकीदार चोर है'' जैसे नारों को लोगों ने नकार दिया। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान के सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किये थे। लोकसभा चुनाव के दौरान वे हर जनसभा में जनता से नारा लगवाते थे कि ''चौकीदार चोर है''। यही नहीं राहुल गांधी ने अपने हर वार में उद्योगपति अनिल अंबानी पर भी निशाना साधा था। हालांकि नरेंद्र मोदी ने इस का जवाब बेहद सधे अंदाज में दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया और खुद को चौकीदार की संज्ञा दी।

देश में केसरिया लहर, जनता ने वोट देकर कहा 'चौकीदार PURE है

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के हमले के जवाब में कहा कि ''मैं देश का चौकीदार हूं''। यही नहीं पीएम समेत उनके सहयोगियों ने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे चौकीदार लिखना शुरु किया। ये कहना गलत नहीं होगा कि राहुल के इस जुबानी हमले को उन्होंने अपना शस्त्र बना लिया। पीएम मोदी ने अपनी सभी चुनावी रैली में खुद को चौकीदार कहना शुरु कर दिया।

देश में केसरिया लहर, जनता ने वोट देकर कहा 'चौकीदार PURE है

देश की सियासत में चौकीदार शब्द ने अपनी अलग ही जमीन तैयार कर ली। इन नतीजों के बाद ये कहा जाये कि कांग्रेस ने पीएम पर जिस तरीके से असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया था, वही रणनीति उनके लिये कब्रगाह बन गई।

सियासत में बढ़ती सोशल मीडिया की भूमिका को पीएम मोदी स्वीकारते हैं। उनके सहयोगियों ने चौकीदार चोर है के जवाब में  ''चौकीदार प्योर है'' कैंपेन चलाया और फिर क्या था। देखते देखते ये नारा लोगों  की जुबान पर चढ़ गया।

राजनाथ सिंह ने कहा चौकीदार प्योर हैं....

भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा ''चौकीदार प्योर है''। बस फिर क्या था लोकसभा चुनाव का पूरा प्रचार इस नारे के इर्दगिर्द सिमटकर रह गया। गुरुवार को आये नतीजों में भाजपा को एक बार फिर जबरदस्त जनादेश मिलने के संकेत मिले।

देश में केसरिया लहर, जनता ने वोट देकर कहा 'चौकीदार PURE है

''चौकीदार चोर है'' के नारे पर राहुल ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी

राफेल के मुद्दे पर उस वक्त शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई थी जब राहुल गांधी के ''चौकीदार चौर है'' के नारे पर देश की सबसे बड़ी अदालत में माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी। पहले राहुल ने सिर्फ खेद जताया था। राहुल ने कहा कि गलती से 'चौकीदार चोर है' नारा कोर्ट के आदेश के साथ मिलाकर बोल दिया था। राहुल पर आरोप था कि उन्होंने राफेल से जुड़े मामले में कोर्ट की सुनवाई के बाद कहा 'अब तो कोर्ट ने भी मान लिया कि चौकीदार चोर है।'

राहुल ने तीन पेज का हलफनामा दाखिल करते हुए बिना किसी शर्त के माफी मांगी। हलफनामे में कोर्ट से गुहार लगाई कि उनके खिलाफ मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर अवमानना की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget