एक्सप्लोरर

पौड़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली झगड़े में पोकलेन मशीन से युवक की हत्या, साथी संदिग्ध हालत में लापता

Pauri News: मामूली कहासुनी के बाद एक ‘पोकलेन ऑपरेटर’ ने कथित रूप से एक युवक पर अपनी मशीन से हमला कर उसकी हत्या कर दी. दोनों में जाम को लेकर कहासुनी हो गयी थी.जिस पर पोकलेन ऑपरेटर ने हमला कर दिया.

Uttarakhand News: पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक ‘पोकलेन ऑपरेटर’ ने कथित रूप से एक युवक पर अपनी मशीन से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि शनिवार देर रात सुमन देवरानी (31) की हत्या कर दी गयी, जिसकी सूचना उसके साथ मौजूद रजनीश जुयाल नामक युवक ने पुलिस को दी. हांलांकि, इसके बाद जुयाल तथा मौके पर मौजूद एक अन्य युवक संदिग्ध रूप से लापता हो गए.

सुमन देवरानी के परिजनों ने आरोपी ‘पोकलेन ऑपरेटर’ प्रवीन सिंह की गिरफ़्तारी तथा घटना के समय देवरानी के साथ मौजूद युवकों को सामने लाये जाने की मांग की.  सुमन देवरानी के परिजनों के समर्थन में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर जाम लगा दिया जो एक घंटे तक जारी रहा.

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर गुमखाल और सतपुली के बीच सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जो शनिवार रात भी जारी था. इसी दौरान  पौड़ी जिले के दुगड्डा क्षेत्र के डाडामंडी निवासी फोटोग्राफर देवरानी अपने साथी रजनीश जुयाल और एक अन्य युवक के साथ विवाह समारोह में फोटो खींचने के बाद कार से सतपुली लौट रहे थे.

पुलिस के मुताबिक ‘पोकलेन’ मशीन के काम करने के कारण सड़क पर लगे जाम को देखते हुए देवरानी कार से बाहर निकले और मशीन संचालक से रात को काम न करने को कहा. इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई और ‘मशीन ऑपरेटर’ ने मशीन के अगले हिस्से से देवरानी पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर भारी चोट लग गयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि घटना की खबर जुयाल ने सतपुली थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया. मौत की खबर सुनकर देवरानी के परिजन कोटद्वार पहुंचे और ‘मशीन ऑपरेटर’ की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. उन्होंने जुयाल तथा उनके साथ मौजूद युवक को भी सामने लाये जाने की मांग की और कहा कि वे स्वयं उसके मुंह से घटना की वास्तविकता जानने चाहते हैं.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

इस बीच सतपुली कांग्रेस समिति के प्रखंड अध्यक्ष कीरत सिंह की अगवाई में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर जाम लगा दिया. पुलिस ने बताया कि करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया. 

परिजनों ने उठाए सवाल

देवरानी की मां रेखा देवी ने सवाल उठाया कि जुयाल उसे अपने साथ सतपुली क्यों ले गया, जबकि वह घर लौट रहा था. घटना के बाद उनके बेटे का मोबाइल किसने बंद कर किया, घटना की जानकारी केवल पुलिस को क्यों दी गयी, घरवालों को क्यों नहीं दी गयी.

सतपुली के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जो चमोली जिले के ज्योतिर्मठ का रहने वाला है. कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Embed widget